8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Jhalawar Illegal Liquor…शिप्रा नदी के तट पर चल रहा था अवैध शराब का कारखाना

- पुलिस और आबकारी विभाग ने संयुक्त कार्रवाई की, कच्ची शराब की भट्टियां नष्ट की
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

झालावाड़

•

image

Ranjeet Singh Solanki

•

Updated: 26 Oct 2021, 4:36 PM IST

Jhalawar Illegal Liquor...शिप्रा नदी के तट पर चल रहा था अवैध शराब का कारखाना

Jhalawar Illegal Liquor...शिप्रा नदी के तट पर चल रहा था अवैध शराब का कारखाना

झालावाड़, चौमहला : झालावाड़ जिले के मध्य प्रदेश की सीमा से लगे हुए अति संवेदनशील गांवों में जिला आबकारी अधिकारी रियाजुद्दीन उस्मानी के नेतृत्व एवं पुलिस उप अधीक्षक गंगधार बृजमोहन मीणा, सहायक आबकारी अधिकारी डॉ परमानंद पाटीदार व सहायक आबकारी अधिकारी महिपाल सिंह ने निरोधक दल के साथ चौमहला वृत्त के कोलवा कंजर बस्ती गांव के पास छोटी काली सिंध नदी में दबिश देकर 11 हजार लीटर वॉश नष्ट की, सात चालू भट्टी नष्ट की गई व दो विशेष श्रेणी के अभियोग दर्ज किए गए। इसके बाद टोकडा कंजर बस्ती शिप्रा नदी के पेटे में दबिश दी गईए जहां पर 2 हजार लीटर वाश नष्ट की एवं तीन चालू भट्टी नष्ट कर एक साधारण अभियोग दर्ज किया गया। इसके बाद रावतपुरा कंजर बस्ती के पास छोटी कालीसिंध नदी में दबिश देकर 6 हजार लीटर वाश नष्ट की तथा 5 चालू भट्टी नष्ट की गई तथा एक अभियोग दर्ज किया गया। कार्रवाई में 15 चालू भट्टी नष्ट कर कुल 19 हजार लीटर वाश नष्ट की गई। चार अभियोग दर्ज किए गए जिसमें 2 विशेष श्रेणी के तथा दो अभियोग दर्ज किए गए। जिनमें 115 लीटर हथकढ़ शराब बरामद की गई । टीम में चेतन लाल आबकारी निरीक्षक वृत्त झालावाड़ए प्रहलाद राम मीणा प्रहराधिकारी भवानी मंडीए हुकम सिंह मीणा प्रहराधिकारी झालावाड़, गुलाम नबी प्रहराधिकारी कोटा उत्तर, बन्ना लाल जाट थानाधिकारी डग, बाबूलाल थानाधिकारी गंगधार मय स्टाफ एवं झालावाड़ जिले का समस्त आबकारी जाब्ता उपस्थित रहा। पुलिस थाना गंगधार,डग व उन्हेल का जाप्ता भी दबिश में शामिल रहा। मुख्य सचिव के आदेश के अनुसार अवैध एवं हथकढ़ शराब के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत आबकारी आयुक्त एवं अतिरिक्त आबकारी आयुक्त जोन कोटा के निर्देशानुसार कार्रवाई की गई।