झालावाड़. झालावाड़ जिले के उपखण्ड क्षेत्र गंगधार में हुए तनाव के सम्बन्ध में सोशल मीडिया पर अनेक प्रकार की टिप्पणियां अफ वाह फैलाई जाकर कानून व्यवस्था की स्थिति को प्रभावित कर साम्प्रदायिक सद्भाव को बिगाडऩे का प्रयास किया जा सकता है, जिससे लोकशांति भंग होने और कानून व्यवस्था तथा सामाजिक सद्भाव प्रतिकूल रूप से बाधित होने की आशंका उत्पन्न हो सकती है। संभागीय आयुक्त कैलाश चन्द मीना ने बताया कि सामाजिक सद्भाव एवं लोकशांति बनाये रखने के लिए तत्काल निरोधात्मक कार्रवाई किया जाना आवश्यक है। ऐसी स्थिति में झालावाड जिले के उपखण्ड क्षेत्र गंगधार, भवानीमंडी एवं पिड़ावा की संपूर्ण सीमा क्षेत्र में लीज लाईन को छोड़कर इंटरनेट सर्विस, बल्क एसएमएस, एमएमएस, व्हाटसऐप, फेसबुकए टिवट्र और अन्य सोशल मीडिया एप्लीकेशन सेवाओं को 23 जुलाई दोपहर 12 तक आगामी 48 घण्टो के लिए अस्थायी रूप से बंद किया गया है। संभागीय आयुक्त ने सभी नागरिकों को इस आदेश की पालना करने के निर्देश प्रदान किए है। यदि कोई व्यक्ति उपर्युक्त प्रतिबन्धात्मक आदेशों का उल्लंघन करता है तो उसके विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी।