18 जनवरी 2026,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

झालावाड़

Jarakh in Thermal : थर्मल परिसर में जरख, कर्मचारी दहशत में

कर्मचारियों को प्लांट के नजदीक सड़क पर दौड़ता नजर आया

Google source verification

झालावाड़. कालीसिंध थर्मल परिसर में इन दिनों जरख घूम रहे हैं। कर्मचारियों को दो जरख नजर आए हैं। ये ज्यादा भी हो सकते हैं। रात के समय तो ये प्लांट आसपास भी घूम रहे हैं। इससे कर्मचारी दहशत में है। प्लांट में कर्मचारी रात के शिफ्ट में भी जाते हैं, ऐसे में हमेशा डर बना रहता है। थर्मल के एईएन पुष्पेंद्र सागर ने बताया कि हां यह सही है कि इन दिनों परिसर में जरख नजर आ रहे हैं। इसका कर्मचारियों ने वीडियो भी बनाया है। वीडियो में नजर आ रहा जरख प्लांट के काफी नजदीक सड़क पर दौड़ता दिख रहा है और उसके सामने से कर्मचारी भी निकल रहे है। गनीमत रही कि उसने हमला नहीं किया।
सागर ने बताया कि वीडियो सामने आने के बाद हमने वन विभाग को सूचना दी। इसके बाद टीम आई थी और वो थर्मल परिसर में मौका देखकर गई है। टीम से यहां पिंजरा लगाने को कहा था। पकड़ने की कार्रवाई वन विभाग को ही करनी है।
थर्मल के एक कर्मचारी ने बताया कि जरख का पूरा परिवार है। इसमें दो बच्चे भी हैं। काफी दिनों से नजर आ रहे हैं। सड़क पर दौड़ते हुए जो वीडियो है वो गुरुवार सुबह का है। इससे पहले भी कई बार कर्मचारियों को नजर आ गए। इससे कर्मचारी दशहत में है।
ये तो अनहोनी पर जागेंगे
रेंजर हेमराज का कहना है कि सूचना पर टीम गई थी। पूरे परिसर में टीम ने निरीक्षण किया लेकिन जरख नजर नहीं आया। जब दिखेगा तब पकड़ने की कार्रवाई करेंगे। थर्मल प्रशासन ने पिंजरा लगाने की मांग की है लेकिन रेंजर का कहना है कि जरख ही नजर नहीं आ रहा है तो पिंजरा किसके लिए लगाएं। जबकि कर्मचारियों ने सड़क पर दौड़ता हुए जरख का वीडियो भी बनाया है जो वन विभाग को भी भेजा है।