
झालरापाटन.सुनेल मार्ग पर तीतरवासा व सेमली के बीच रविवार सुबह कार की टक्कर से गंभीर घायल एक युवक की उपचार के दौरान रविवार देर रात कोटा के एक निजी अस्पताल में मृत्यु हो गई। पुलिस ने सोमवार को पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया।
जानकारी के अनुसार गांव सेमली निवासी युवक देवराज, तेजकरण व राजू रविवार सुबह सेना भर्ती की तैयारी के लिए दौड़ लगा रहे थे। इस दौरान सुनेल की ओर से तेज रफ्तार से आ रही कार ने तीनों जनों को टक्कर मार दी, जिससे तीनों घायल हो गए। इन्हें जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया था। इनमें से तेजकरण को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई थी। देवराज व राजू को भर्ती किया गया था। इनमें से देवराज की हालत में सुधार नहीं होने पर कोटा रैफर किया था। जहां रविवार रात उसकी मौत हो गई।
कार जप्त, चालक फरार
सदर थाना पुलिस ने घटनास्थल से कुछ दूरी पर ही कार को जब्त कर लिया था, लेकिन चालक फरार हो गया था। कार के नंबरों के आधार पर उसके मालिक की पहचान कर ली गई है, जल्दी ही यह पता लगा लिया जाएगा कि कार कौन चला रहा था।
परिवार को उम्मीद थी देवराज से
Updated on:
22 Jul 2024 10:49 pm
Published on:
22 Jul 2024 10:23 pm
बड़ी खबरें
View Allझालावाड़
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
