
पुलिस की प्रतीकात्मक तस्वीर और काटी गई फर्जी रसीद (फोटो: पत्रिका)
Rajasthan News: झालावाड़ की अकलेरा रोड पर कामखेड़ा थाना क्षेत्र के खुरी चौराहे के समीप वाहन दुर्घटना नियंत्रण शिविर के नाम पर आने जाने वाले वाहन चालकों से फर्जी तरीके से पुलिस ड्रेस में 200-200 रुपए वसूले जाने का मामला सामने आया।
मामले की जानकारी पुष्टि करने के लिए पूछने पर कामखेड़ा थाना प्रभारी ने इसे फर्जी रसीद बताया। वाहन चालक ललित मेहर ने बताया कि वह गाड़ी लेकर अकलेरा जा रहा था।खुरी चौराहे से कुछ आगे सोमवार शाम 5 बजे के लगभग एक पुलिस की ड्रेस में और तीन व्यक्ति सादा कपड़ों में खड़े हुए थे। उन्होंने गाड़ी रोक कर वाहन दुर्घटना नियंत्रण शिविर के दो पंपलेट गाड़ी में लगाए और एक रसीद भी दी। उसमें उन्होंने ना तो गाड़ी नंबर लिखें ना ही चालक का नाम लिखा। किसी प्रकार की जानकारी भी नही दी गई। और 22 तारीख की रसीद काटी गई।
उनके साथ वहां से निकलने वाली लगभग सभी गाड़ियों की 200-200 रुपए की रसीद काटी जा रही थी। इसके बाद अन्य गाड़ी वालों से जानकारी की तो उन्होंने बताया कि इस तरह की रसीद कई दिनों से काटी जा रही है। रसीद पर भारत सरकार सड़क परिवहन व राजमार्ग मंत्रालय व यातायात निदेशालय अनुसार जनहित में जारी लिखा हुआ है।
कामखेड़ा थाना अधिकारी सुनील वर्मा ने बताया कि इस तरह की कोई जानकारी नहीं है, न हीं हमारा कोई पुलिस का जवान इस तरह की रसीद काट रहा है,यह रसीद फर्जी लग रही है ।
Updated on:
24 Jun 2025 09:40 am
Published on:
24 Jun 2025 09:38 am
बड़ी खबरें
View Allझालावाड़
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
