
फोटो पत्रिका नेटवर्क
मनोहरथाना (झालावाड़)। झालावाड़ जिले के दांगीपुरा थाना क्षेत्र के बोरखंडी मजरा राजपुरा में खेत पर कृषि कार्य करते समय करंट लगने से 40 वर्षीय किसान की मौत हो गई। इससे उसके घर में शादी का माहौल मातम में बदल गया। मृतक की बेटी की शादी महज दो दिन बाद होने वाली थी। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।
थाना प्रभारी विजेंदर सिंह ने बताया कि दांगीपुरा निवासी मृतक के जीजा सर्जन सिंह ने बताया कि बोरखंडी मजरा राजपुरा निवासी बीरम लाल 40 पुत्र भोलाराम तंवर शुक्रवार सुबह खेत पर घास काटने गया था। इसी दौरान खेत में लगे तार से करंट की चपेट में आ गया, इससे वह मौके पर ही अचेत हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे और उसे तुरंत मनोहरथाना स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने संदिग्ध मौत का मुकदमा दर्ज किया। मृतक का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
बताया जा रहा है कि मृतक की बेटी की शादी 13 अप्रेल को तय थी, जबकि 12 अप्रैल को गांव में प्रीतिभोज का कार्यक्रम होना था। घर में शादी की तैयारियां जोरों पर थीं और रिश्तेदारों का आना-जाना लगा हुआ था। लेकिन इस अचानक हुए हादसे ने खुशियों को मातम में बदल दिया।
Published on:
10 Apr 2026 06:06 pm
बड़ी खबरें
View Allझालावाड़
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
