8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कांस्टेबल पर हमला करने का इनामी आरोपी गिरफ्तार

। आरोपी पिछले दो साल से फरार चल रहा था
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

झालावाड़

•

image

Ranjeet Singh Solanki

•

Updated: 9 Apr 2022, 9:34 PM IST

कांस्टेबल पर हमला करने का इनामी आरोपी गिरफ्तार

कांस्टेबल पर हमला करने का इनामी आरोपी गिरफ्तार

झालावाड़। पुलिस की जिला स्पेशल टीम व थाना कोतवाली ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए कांस्टेबल पवनसिंह पर चाकू से हमला करने के एक हजार रुपए के इनामी आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पिछले दो साल से फरार चल रहा था। एसपी के निर्देश पर यह कार्रवाई की है।
एसपी ने बताया कि कांस्टेबल पवन सिंह की पत्नी ने थाना कोतवाली में अपने पति पर हुए प्राणघात हमले को लेकर हत्या का प्रयास का प्रकरण दर्ज करवाया था। प्रकरण में तिलक सिंह निवासी कनवाडा हाल गुडा गांवडी झालावाड ने अपने 3-4 दोस्तों के साथ मिलकर 24 नवम्बर 2020 में पवन पर आपसी रंजिश को लेकर चाकू से हमला कर दिया था। जिससे पवह घायल हो गया था। और तिलक सिंह व उसके साथी मौके से फरार हो गए थे। आरोपी तिलक ङ्क्षसह तब से फरार चल रहा था, जबकि अन्य आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके थे। आरोपी की गिरफ्तारी पर एक हजार रुपए का इनाम घोषित किया था। पुलिस को गोपनीय सूचना मिली थी कि आरोपी तिलकङ्क्षसह अपने गांव कनवाड़ा आया है। एएसपी प्रकाश शर्मा के निर्देशन व वृत्ताधिकारी नीरज कुमारी Ÿमाा के सुपरविजन में थानाधिकारी बलवीर सिंह व जिला स्पेशल टीम प्रभारी दिनेश कुमार राठौर के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। टीम ने कनवाडा से आरोपी को राउण्ड-अप कर थाना कोतवाली लेकर आए, जिसे प्रकरण में गिरफ्तार कर लिया गया हैं।
मजदूरों से भरा ऑटो पलटा
सारोलाकलां. थाना क्षेत्र के स्टेट हाइवे दरा अरनिया डूंगरपुर रोड तिराहे के समीप शनिवार शाम करीब साढ़े पांच बजे एक मैजिक ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। इसमें करीब आधा दर्जन लोंगो को चोटें आई है।
सारोला हेड कांस्टेबल लक्ष्मीनारायण गुर्जर ने बताया कि मजदूरों से भरा तेज रफ्तार मैजिक ऑटो खानपुर से सारोला की तरफ आ रहा था, जहां डूंगरपुर तिराहे के समीप अनियंत्रित होकर पलटी मार गया। मैजिक में करीब एक दर्जन मजदूर सवार थे। सभी घायल मजदूर मनोहर थाना थाना क्षेत्र के पहाड़पुरा गांव के निवासी हैं। हादसें में घायल गोकुल प्रसाद तंवर, सुगना बाई, डाली बाई , काली बाई , रोडू लाल ;को सारोला सीएचसी में भर्ती कराया गया है, जहां सभी घायलों का इलाज जारी है।