शिक्षामंत्री मदन दिलावर ने घटना को लेकर कहा कि हादसे से मुझे काफी दुख है। विद्यालय की छत गिरने से 6 बच्चों की मौत हो गई है। कुछ घायल बच्चों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि सभी तरह की व्यवस्था की जाए, घायल बच्चों का इलाज सरकारी खर्चें पर हो। इस घटना की उच्चस्तरीय जांच की जाएगी, ये दुर्घटना क्यों हुई?