
सुनेल. नए सेशन से पहले शिक्षा विभाग सरकारी इंग्लिश मीडियम स्कूलों की स्थितियों को जानेगा। इसके तहत जिले के राजकीय महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम स्कूलों के सर्वेक्षण के आदेश जारी किए हैं।
जिले के 15 न्यूनतम विद्यार्थी संख्या वाले तथा 10 अधिकतम विद्यार्थी वाले स्कूलों का सर्वेक्षण किया जाएगा। विभाग ने इसकी प्रश्नावली जारी की है। यह प्रक्रिया 15 दिन में पूरी करनी है। इसकी जिम्मेदारी डाइट प्रशासन को सौंपी हैं। इनमें अधिकारियों से लेकर शिक्षक, अभिभावक व बालकों आदि से प्रश्नावली तैयार की है।
प्रश्नावली में ये प्रश्न किए गए हैं शामिल
गवर्नमेंट इंग्लिश मीडियम स्कूल में शिक्षक बच्चों को कैसे पढ़ाते हैं। स्कूल में क्या सुविधाएं हैं। क्या आप महात्मा गांधी विद्यालय की शिक्षण व्यवस्था से संतुष्ट हैं, क्या महात्मा गांधी विद्यालय में पर्याप्त स्टाफ है। क्या आप मानते हैं अंग्रेजी माध्यम विद्यालय होने पर नामांकन में गिरावट दर्ज की हैं। संस्था प्रधानों की प्रश्नावली में 14 प्रश्न हैं। इनमें पूछा है कि क्या संस्था प्रधान के रुप में हिन्दी माध्यम की तुलना में अंग्रेजी माध्यम विद्यालय संचालन को श्रेष्ठ समझते हैं। क्या अंग्रेजी माध्यम में नामांकन में वृद्वि हुई है। क्या स्टाफ अग्रेंजी माध्यम में श्रेष्ठ शिक्षण कार्य करवाया जा रहा है। शिक्षकों की प्रश्नावली में क्या आप अग्रेंजी माध्यम विद्यालय में पुन:हिन्दी माध्यम विद्यालय में जाना चाहते हैं। क्या आप ऐसा महसूस करते हैं कि अंग्रेजी माध्यम होने से नामांकन में कमी और बढ़ोतरी हुई है। वहीं, छात्र-छात्राओं के लिए भी 13 प्रश्न हैं। इनमें क्या आपके विद्यालय में पर्याप्त संसाधन है। क्या आपके अभिभावक अंग्रेजी माध्यम विद्यालय से संतुष्ट हैं। क्या आप पुन: हिन्दी माध्यम विद्यालय में प्रवेश लेना चाहते हैं।
अभिभावकों, एसडीएमसी और जनप्रतिनिधियों से सवाल
विभाग ने सर्वे में अभिभावकों, एसडीएमसी और जनप्रतिनिधियों से भी इस संबंध में सवाल का फोरमेट दिया है। इनमें 11 सवाल पूछे हैं। क्या आपकी समस्याओं का कोई समाधान हुआ है।
संयुक्त निदेशक स्कूल शिक्षा ने अंग्रेजी माध्यम स्कूल सर्वेक्षण को लेकर निर्देश दिए हैं। अधिक और न्यूनतम नामांकन वाले स्कूलों को लेकर प्रश्नावली भिजवाई है। सर्वेक्षण को लेकर सीबीईओ को पत्र भेजवा दिए हैं। यह 15 दिन में प्रक्रिया पूरी करनी है।
Updated on:
01 May 2024 11:40 pm
Published on:
01 May 2024 11:39 pm
बड़ी खबरें
View Allझालावाड़
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
