विधानसभा चुनाव 2023 में झालावाड़ जिले की चारों सीटों पर सबसे पहले तस्वीर झालरापाटन की साफ हुई। राउंडवार में आए रुझान में तीन विधानसभा सीटों पर भाजपा आगे चलती रहीं वहीं खानपुर में शुरू से कांग्रेस ने बढ़त बनाई। झालरापाटन से वसुन्धरा राजे को 138831 वोट मिले, वहीं कांग्रेस के रामलाल चौहान को 85638 वोट। राजे झालरापाटन से 53193 वोट से विजय रही।
मनोहरथाना में भाजपा के गोविन्द रानीपुरिया 24865 वोट से विजय रहे, यहां कांग्रेस प्रत्याशी तीसरे नंबर रहे, जबकि निर्दलीय प्रत्याशी कैलाश मीणा 60439 वोट लाकर दूसरे स्थान पर रहे। वहीं खानपुर से सुरेश गुर्जर ने नरेन्द्र नागर को करीब 8 हजार से अधिक मतों से हराया। डग में भाजपा के कालूराम मेघवाल 22261 वोट से विजय रहे। झालावाड़ जिला भाजपा का गढ़ माना जाता है। लेकिन इस बार रविवार को आए परिणाम ने सबसे चौंका दिया।
करीब 20 साल बाद कांग्रेस ने खानपुर सीट को भाजपा से हथिया लिया। राजे ने खानपुर, बकानी आदि जगह सभा की है इसके बाद भी खानपुर सीट को नहीं जीत पाए। जिले की जनता राजे के नाम पर वोट देती आई है, लेकिन खानपुर में नागर का जनता के बीच कम जाना व छोटे-मोटे काम नहीं होने को लेकर कुछ नाराजगी थी, जिसका परिणाम यह रहा कि भाजपा को एक सीट गंवानी पड़ी।