8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजस्थान की इस कृषि उपज मंडी में नए उड़द की दस्तक, 7575 रुपए प्रति क्विंटल बिका, किसानों की बल्ले-बल्ले

प्रदेश के कई जिलों में अभी खरीफ की बुवाई ही चल रही है, अगेती बुवाई करने वाले किसानों को मिला फायदा
1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

झालावाड़

•

image

Ranjeet Singh Solanki

•

Updated: 24 Jul 2022, 8:08 AM IST

राजस्थान की इस कृषि उपज मंडी में नए उड़द की दस्तक, 7575 रुपए प्रति क्विंटल बिका, किसानों की बल्ले-बल्ले

राजस्थान की इस कृषि उपज मंडी में नए उड़द की दस्तक, 7575 रुपए प्रति क्विंटल बिका, किसानों की बल्ले-बल्ले

झालावाड़ भवानीमंडी . राजस्थान में पिछले 23 दिन से बिना ब्रेक बारिश का दौर जारी है। प्रदेशभर में खरीफ की बुवाई हो गई है। इस बार खरीफ की बुवाई का आंकड़ा लक्ष्य से ज्यादा होने का अनुमान है। किसान कई जिलों में अभी खरीफ की फसलों की बुवाई कर रहे हैं, वहीं झालावाड़ जिले में खरीफ में अगेती बुवाई करने वाले किसानों के पैदावार ही आ गई है। जिले की भवानीमंडी कृषि उपज मंडी में शनिवार को नए उड़द की दस्तक दे दी है। राजस्थान में इस सीजन में पहली बार इस मंडी में नए उड़द की आवक हुई है।
500 क्विंटल आया
भवानीमंडी नगर की अ श्रेणी कृषि उपज मंडी में शनिवार को गर्मी नई उड़द ने दस्तक दी। प्रमुख व्यापार राजकुमार गुप्ता ने बताया कि मंडी में करीब 7 बोरी एमपी के डूब क्षेत्र की गर्मी की नई उड़द बिकने के लिए आई। जो 500 रुपए ङ्क्षक्वटल तेजी में 7 हजार 575 रुपए क्ंविटल के भाव से बिकी।
मंडी भाव
भवानीमंडी. नगर की मंडी में सोयाबीन 5000 से 6000, धनिया 9500 से 11900, गेहूं 1850 से 2100, महेन्दीपता 2000 से 3811, उड़द 2500 से 7575, कलौजी 9000 से 11700, ईसबगोल 9500 से 12700, अलसी 5800 से 6425, मैथी 4100 से 5175, मक्का 2190 से 2200, चना 4050 से 4336, मसूर 6000 से 6450, सरसों 5800 से 5950, ज्वार 1200 से 1480, तारामीरा 4600 से 4700, असालिया 6000 से 6300, मूंग 5000 से 5600, तुवर 4200 से 4500 और तिल्ली 8000 से 11000 रुपए ङ्क्षक्वटल भाव रहे।
रामगंजमंडी. कृषि उपज मंडी में शनिवार को धनिया आवक 4200 बोरी रही। धनिया में शनिवार को 100 से 150 रुपए क्विंटल की मंदी रही। धनिया बादामी 10200 से 10500, ईगल चालू 10500 से 10800, बेस्ट ईगल 10900 से 11250, स्कूटर 11450 से 11900, रंगदार 12100 से 13600, पुराना 9700 से 10750, रुपए प्रति क्विंटल रहे।