11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Former Kota Maharao Brijraj Singh पूर्व महाराव बृजराज सिंह ने कोटा के लिए देखा था बड़ा सपना

- कोटा एयरपोर्ट की जमीन पर सिटी पार्क बनाने का दिया था सुझाव

2 min read
Google source verification
Former Kota Maharao Brijraj Singh पूर्व महाराव बृजराज सिंह ने कोटा के लिए देखा था बड़ा सपना

Former Kota Maharao Brijraj Singh पूर्व महाराव बृजराज सिंह ने कोटा के लिए देखा था बड़ा सपना

झालावाड़,कोटा।
कोटा के Kota Maharao Brijraj Singh passes away पूर्व महाराव बृजराज सिंह का शनिवार को निधन हो गया। 87 साल की उम्र में उन्होंने अंतिम सांस ली। पूर्व महाराव के निधन के दूसरे दिन ही सांगोद विधायक भरतसिंह ने पूर्व महाराव बृजराज सिंह का लिखा एक पत्र नगरीय विकास मंत्री शांति धारीवाल को भेजा है। जिसमें पूर्व महाराव ने मौजूदा Kota Airport एयरपोर्ट की जमीन पर पार्क बनाने का सुझाव दिया था।
पूर्व महाराव ने यह पत्र अगस्त में लिखा था, जिसमें कोटा के मौजूदा एयरपोर्ट की जमीन पर पार्क विकसित किया जाना चाहिए। ताकि शहर हरा-भरा रहे। इस पत्र को संलग्र करते हुए सांगोद विधायक ने रविवार को UDH Minister Shanti Dhariwal यूडीएच मंत्री शांति धारीवाल को पत्र लिखकर पूर्व महाराव के सपने को पूरा करने का आग्रह किया है। विधायक सिंह ने पत्र में लिखा है कि एयरपोर्ट की पूरी जमीन पर ही पार्क विकसित किया जाना चाहिए। विधायक ने तो एयरपोर्ट की जमीन पर जो पार्क विकसित किया जाए, उसका नाम भी कोटा के स्व. पूर्व महाराव बृजराजसिंह के नाम पर रखा जाए। गौरतलब है कि पिछले दिनों एयरपोर्ट की जमीन पर यूडीएच मंत्री मिनी सचिवालय बनाने की घोषणा की थी।
तीन बार झालावाड़ से सांसद रहे थे

पूर्व महाराव बृजराज सिंह कोटा के अंतिम शासक महाराव भीम सिंह द्वितीय के पुत्र थे। 21 फरवरी 1934 में जन्मे राजपरिवार की 18 पीढ़ी के बृजराज सिंह तीन बार झालावाड़ लोकसभा से सांसद चुने गए थे। तीसरी लोकसभा में वो कांग्रेस व चौथी व पांचवी लोकसभा में जनसंघ से सांसद चुने गए। पूर्व महाराव बृजराज सिंह के बेटे इज्यराज भी कोटा लोकसभा से कांग्रेस के टिकट पर सांसद रहे है। पूर्व महाराव की बहु कल्पना देवी वर्तमान में लाडपुरा से बीजेपी के टिकट पर विधायक है। बृजराज सिंह के निधन से शहर में शोक का माहौल है। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने पूर्व महाराव बृजराज सिंह के निधन पर शोक जताया है। उन्होंने कहा कि शिक्षाए चिकित्सा तथा मानव कल्याण के क्षेत्र व कोटा के विकास तथा संस्कृति और परम्पराओं के संरक्षण में उनका बड़ा योगदान रहा है।
पूर्व सीएम राजे ने बताया शोक
Former CM Vasundhara Raje पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने शोक जताते हुए कहा कि कोटा के पूर्व महाराव ब्रजराज सिंह ी के निधन का समाचार सुन हृदय व्यथित हूं। झालावाड़ सांसद के रूप में उन्होंने सदैव हाड़ौती में विकास कार्यों को प्राथमिकता दी थी। उनका निधन मेरे लिए व्यक्तिगक्त क्षति है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति व परिजनों को सम्बल प्रदान करें।