
पत्रिका न्यूज नेटवर्क
झालावाड़/भवानीमंडी। ग्राम पंचायत आवर में करीब एक वर्ष पूर्व प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान बनकर तैयार हो चुके हैं, लेकिन बिजली कनेक्शन के अभाव में मकानों में अंधेरा छाया है। मकानों में रहने वालों ग्रामीणों ने आस-पास के लोगों से बिजली लेकर अपना काम चला रहे है।
ग्राम पंचायत आवर के सरपंच विमल कुमार जैन ने बताया कि पंचायत द्वारा गांव से कुछ ही दूरी पर प्रधानमंत्री आवास योजना के नाम से एक कॉलोनी विकसित कर उसमें करीब 19 आवासों का निर्माण करवाया। जिन्हेें बने हुए करीब एक वर्ष से अधिक हो चुका है। तभी से आवास में रहने वाले लाभार्थियों ने बिजली कनेक्शन को लेकर फाइल लगा रखी है। पर जयपुर विद्युत वितरण निगम के द्वारा अभी तक किसी को भी कनेक्शन नहीं दिया है।
पीएम आवास योजना में रहने वाले लाभार्थी रशीद, कालूराम, नन्ने शाह, महेश कुमार, रामचन्द्र टेलर्स आदि ने बताया कि हमारी ग्राम पंचायत तो भवानीमंडी पंचायत समिति में लगती है, लेकिन बिजली विभाग का ऑफिस डग पंचायत समिति में लगता है। जो हमारे गांव से काफी दूरी पर है। जब हम वहां बिजली कनेक्शन को लेकर पूछने गए तो विभाग के कमचारियों द्वारा मौखिक रूप से डिमांड राशि 16 हजार रुपए जमा करवाने को कहा है। जो राशि जमा करवाना हमारे बस की बात नहीं है।
जबकि पीएम आवास योजना के केंद्र की दीनदयाल उपाध्याय ग्राम्य ज्योति योजना व उज्जवला योजना का समावेश पीएम आवास स्कीम के साथ कर दिया है। जिससे गरीबों को घर के साथ ही रसोई और बिजली का इंतजाम भी नि:शुल्क हो सके।
हमारे यहां अभी तक किसी भी प्रकार कि आवार से प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर फाईल नहीं आई है, अगर आबादी से दूर आवास बने होंगे तो साईड़ देखकर ही डिमांड निकाला जाएगा, क्योंकि वहां पर नया टॉसफॉमर व तंत्र लगाए जाएंगे।
ज्वाला कुमार वर्मा, सहायक अभियंता, डग
पंचायत द्वारा एक वर्ष पूर्व पीएम आवास योजना के तहत मकान बनाकर दे दिए हैं, अब मकानों को भी फ्री बिजली कनेक्शन मिलना चाहिए।
विमल जैन, सरपंच, आवर
Published on:
28 Sept 2022 04:31 pm
बड़ी खबरें
View Allझालावाड़
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
