झालावाड़ , जिले के रीछवा में शनिवार शाम को हाट चौक के पास रियासतकालीन छतरी पर आकाशीय बिजली गिरने से दो युवक गंभीर घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए झालावाड़ एसआरजी अस्पताल ले जाया गया।उपचार के दौरान रीछवा निवासी युवक मोहनलाल 28 पुत्र दुर्गालाल की मौत हो गई। दूसरा युवक गंभीर घायल है, जिसका उपचार चल रहा है।