25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सुबह 6 बजे से गेट के बाहर वाहनों की कतारें

मंडी में जिंसों की बम्पर आवक
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

झालावाड़

•

image

Arun Tripathi

•

Updated: 2 May 2020, 3:33 PM IST

सुबह 6 बजे से गेट के बाहर वाहनों की कतारें

मंडी में जिंसों की बम्पर आवक,मंडी में जिंसों की बम्पर आवक,मंडी में जिंसों की बम्पर आवक

झालरापाटन. हरिश्चन्द्र कृषि उपज मंडी में सभी जिंसों की बम्पर आवक होने सेे वाहनों की कतारें लग गई। मंडी में गेहूं, चना, मैथी, मसूर, धनिया, कलौंजी सहित सभी प्रकार की जिंस की करीब 5 हजार बोरी की आवक हुई। सुबह 6 बजे से ही किसानों ने जिंस के ट्रैक्टर मंडी गेट के बाहर भवानीमंडी मार्ग पर खड़े कर दिए, इससे कुछ समय तक अन्य वाहनों की आवाजाही बाधित रही। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर सभी ट्रैक्टरों को कतारबद्ध खड़ा कराया। सुबह 8 बजे सचिव हरि मोहन बैरवा की देखरेख में किसानों को गेट पास जारी किए। वहीं समर्थन मूल्य पर खरीदने वाली जिंस के लिए पटवारी द्वारा जारी कूपन के आधार पर ट्रैक्टरों को अन्दर प्रवेश कराया। सभी तरह की जिंसों की बम्पर से परिसर लबालब भर गया।
खाद्य एवं तिलहन व्यापार संघ सचिव विजय मून्दड़ा ने बताया कि परिवहन केे साधन कम मिलने सेे व्यापारियों को माल का उठाव करने में परेशानी हो रही है। व्यापारियों ने बताया कि परिसर में ही समर्थन मूल्य खरीद केन्द्र होने से उनकी जिंस का स्टॉक भी रखा होने से उन्हें व्यापार में परेशानी हो रही है।
सचिव ने बताया कि कृषि उपज मंडी कोटा एवं भवानीमंडी की भांति एक मंडी में भी हल्का पटवारी द्वारा जारी टोकन के स्थान पर व्यापारियों और आड़तियों की सहमति के आधार पर प्रतिदिन एक आड़तिया द्वारा अधिकतम 5 ट्रॉलियां किसानों से मंडी में मंगाएगा। किसान आड़तिए से सम्पर्क कर टोकन प्राप्त करके ही जिंस को मंडी मेें लाना सुनिश्चित करेगा। इन आड़तियों को टोकन प्रतिदिन मंडी प्रशासन जारी करेगा। इसके आधार पर ही प्रवेश पत्र बनेगा और किसान का वाहन गेट के अन्दर प्रवेश कर सकेगा।

खरीद बंद करने पर किसानों का हंगामा
खानपुर. कृषि उपज मण्डी में समर्थन मूल्य खरीद केन्द्र पर जिन्सों का तौल नहीं होने पर किसानों ने हंगामा किया। एसडीएम प्रमोद कुमार सिंधव, पुलिस उप अधीक्षक भंवरसिंह हाड़ा, तहसीलदार भावना सिंह, थानाधिकारी कमलचन्द मीणा, नायब तहसीलदार मयंक जैन, विकास अधिकारी सुधीर पाठक, ग्राम विकास अधिकारी मोहरसिंह मीणा, सर्किल कानूनगो प्रमोद कुमार गौड़, हल्का पटवारी अखिलेश नागर सहित अधिकारियों ने पहुंचकर मामले की सहकारी समिति प्रबन्धक अरुण गौतम से पूरी जानकारी ली। शाम को चने की खरीद के दौरान यहां तौल कांटे में गढ़बढ़ी का मामला सामने आने पर किसानों द्वारा हंगामा खड़ा कर दिया था। मौके पर तहसीलदार भावना सिंह के पहुुंचने पर कांटे पर प्रति क्विंटल 800 ग्राम अधिक तौल करना पाया गया। किसान शिवराज धाकड़ व मूण्डला के पूर्व उपसरपंच मुकेश धाकड़ ने पीसीसी सदस्य सुरेश गुर्जर सहित प्रशासनिक अधिकारियों ने शिकायत कर अधिक तौल का किसानोंं को भुगतान करने की मांग की थी।
जांच कमेटी गठित
सरकारी खरीद केन्द्र पर किसानों से तौल में गढ़बढ़ी के मामले में कलक्टर सिद्धार्थ सिहाग ने जांच कमेटी का गठन किया। इसमें जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी के अलावा खानपुर पुलिस उपअधीक्षक को जांच अधिकारी नियुक्त किया है। उपखंड अधिकारी ने बताया कि तौल करने वालीं संस्था पर मण्डी एक्ट के तहत जांच कर जुर्माना वसूल किया जाएगा, जबकि मण्डी सचिव फूलचन्द मीणा ने बताया कि तौल में गढ़बढ़ी पाई जाने पर क्रय-विक्रय सहकारी समिति को मण्डी द्वारा नोटिस जारी किया है। अधिक तौल की राशि नियमानुसार किसानों को दिलाने के प्रयास किए जाएंगे।

ऑनलाइन होगा भुगतान
पिड़ावा. लंबे इंतजार के बाद किसानों के लिए राहत की खबर है। उपखंड मुख्यालय स्थित कृषि मंडी में समर्थन मूल्य पर गेहूं की सरकारी खरीद शुरू हो गई। खरीद उपखंड अधिकारी श्रवण सिंह राजावत और तहसीलदार लक्ष्मीनारायण प्रजापति ने आरम्भ कराई।
खरीद केंद्र प्रभारी रघुवीर सिंह मीणा ने बताया कि रोजाना 1 हजार क्विंटल की खरीद की जाएगी । समर्थन मूल्य 1925 प्रति क्विंटल है। जिसका भुगतान किसानों को एफसीआई द्वारा ऑनलाइन किया जाएगा। तहसीलदार लक्ष्मीनारायण प्रजापति ने बताया कि प्रतिदिन 2 ग्राम पंचायतों के किसानों का गेहूं खरीदा जाएगा। इसके लिए कस्बे के बाहर के रास्तों से किसान वाहनों से कृषि मंडी के आ सकते हंै। किसी को भी कस्बे में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। समर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीद शुरू होने पूर्व कृषि उपज मंडी को सेनेटाइज किया गया। नगर पालिका के वरिष्ठ लिपिक श्याम बिहारी लुहार ने जानकारी दी।

बड़ी खबरें

View All

झालावाड़

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग