
वसुंधरा राजे ने झालावाड़ में अपना वोट डाला
Lok Sabha Elections 2024 : लोकसभा चुनाव 2024 में आज 26 अप्रेल को भाजपा की दिग्गज नेता वसुंधरा राजे ने झालावाड़ में अपना वोट डाला। इस मौके पर पीएम नरेंद्र मोदी को लेकर बड़ी बात कही। जिसे सुनकर लोग दंग रह गए।भाजपा नेता और राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने शुक्रवार 26 अप्रेल को झालावाड़ के एक पोलिंग बूथ पर वोट डाला। इसके बाद उन्होंने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को केंद्र में तीसरा कार्यकाल मिलेगा क्योंकि लोग विकास चाहते हैं। उनका कहना है कि भारतीय जनता पार्टी चुनाव जीतेगी। झालावाड़ से पांचवीं बार उम्मीदवार अपने बेटे दुष्यंत के बारे में उन्होंने कहा, सांसद दुष्यंत सिंह को अच्छा समर्थन मिल रहा है। मुझे विश्वास है कि वह इस बार भी इतिहास रचेंगे। हम किसी भी बात को हल्के में नहीं ले सकते। सब कुछ भगवान और मतदाताओं के हाथ में है।
दुष्यंत सिंह, झालावाड़ लोकसभा सीट से पूर्व राज्य मंत्री और कांग्रेस नेता प्रमोद जैन भाया की पत्नी उर्मिला भाया के खिलाफ चुनावी मैदान में हैं। वसुंधरा राजे ने अपनी स्याही लगी उंगली की तस्वीर साझा की और कहा, मैंने अपना कर्तव्य निभाया और अब आपको भी अपना कर्तव्य निभाना चाहिए।
Published on:
26 Apr 2024 04:45 pm

बड़ी खबरें
View Allझालावाड़
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
