5 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मंडी विरान, बाजार में बिक रही सब्जियां

मोटर मार्केट मार्ग पर लग रहा जाम

2 min read
Google source verification
PATRIKA

मंडी विरान, बाजार में बिक रही सब्जियां

भवानीमंडी. सब्जी विक्रताओं द्वारा सब्जीमंडी के अंदर न बैठकर बाहर मुख्य मार्ग पर बैठने से मोटर मार्केट मार्ग पर बार-बार जाम की स्थिति बन रही है। इससे राहगीरों व छोटे चारपहिया व दुपहिया वाहनों को निकलने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। शाम चार बजे बाद तो इस मार्ग से निकला ही नहीं जा सकता। रही कसर ऑटो चालक पूरी कर देते हंै। सब्जीमंडी चौराहा पर गल्र्स स्कूल चौराहा की ओर बेतरतीब ऑटो खड़े रहते हैं।
सब्जीमंडी में सब्जी विक्रेता अंदर बैठा करते थे, लेकिन आस-पास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों के आने और अंदर जगह कम होने की स्थिति में ग्रामीण अंचल से पहुंचे सब्जी विक्रेता बाहर ही दुकान लगा लेते हैं। इससे लोग अंदर सब्जीमंडी में जाने की बजाय बाहर से ही सब्जी खरीदना पसंद करते हैं। इसके बाद तो अंदर प्लेटफार्मों पर मौजूद सब्जी विक्रेताओं ने भी बाहर दुकान लगाकर सब्जी बेचना प्रारंभ कर दिया। इससे सब्जीमंडी के अंदर दुकानं खाली हो गई।
नगर पालिका द्वारा सब्जीमंडी के दोनों मुख्य गेटों के बीच खाली स्थान पर फल मंडी लगवा कर प्लेटफार्म व शेड लगाए थे, लेकिन लोगों को लालच कम नहीें हुआ एवं फल के सामने दुकानदारों ने अतिरिक्त ठेले लगाकर कब्जा कर लिया एवं सामने की ओर भी फल-फु्रट के ठेले लगा दिया। इससे ६० फीट का रोड १५-२० का रह गया। इस शेष बचे इस मार्ग पर साण्ड और गायें धमा-चौकड़ी मचाते रहते हंै।
जाम लगाते ऑटो
सब्जीमंडी चौराहा से गल्र्स स्कूल चौराहा की ओर काफी चौड़ा मार्ग है, लेकिन ऑटो चालक बेवजह ऑटों का आड़ा-तिरछा खड़ा कर देते हैं। जिससे दोनों ओर से आने वाले चारपहिया वाहनों का जाम लगता है। ऑटो वाले उनकी वजह से लगने वाले जाम के बाद भी ऑटो साइड में नहीं करते हंै।
सब्जीमंडी होगी शिफ्ट
थोक सब्जीमंडी में सब्जी मंडी को शिफ्ट करने की योजना है। इसके जाम की समस्या से निजात मिल जाएगी।।
पिंकी गुर्जर, पालिका अध्यक्ष भवानीमंडी

ट्रक की चपेट में आने से महिला की मौत
पति के साथ इलाज कराने जा रही थी: बाइक का संतुलन बिगड़ा
चौमहला. कस्बे के कुण्डला रोड पर रविवार शाम ट्रक से कुचलने से महिला की मौके पर मौत हो गई।
रविवार शाम कुण्डला की ओर से ट्रक कस्बे की और आ रहा था, इसी दौरान पाडलिया गांव से बाइक सवार बापूसिंह चूंडावत अपनी पत्नी पिंकू बाई (35) का इलाज कराने चौमहला ला रहा था।
इस दौरान ट्रक के पास आते ही बाइक का संतुलन बिगड़ गया और ट्रक की चपेट में आने से महिला की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तथा ट्रक व शव को कब्जे में लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कराशव परिजनों को सौंप दिया। ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। मृतका पिंकी बाई के 4 संताने हैं, इसमें 3 लड़कियां और लड़का है।

बड़ी खबरें

View All

झालावाड़

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग