गुरुवार होगी अति भारी बरसात
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार प्रदेश में गुरुवार को अतिभारी बरसात भी हो सकती है। करौली व सवाईमाधोपुर जिलों में अति भारी बरसात की संभावना जाहिर की गई है।अजमेर, अलवर, भरतपुर, टोंक, भीलवाड़ा, चित्तौडगढ़़, दौसा, झुंझुनूं, जयपुर, करौली, प्रतापगढ़ए,सवाई माधोपुर व सीकर जिलों में 30 से 40 किमी प्रति घंटे की गति से हवाओं के साथ बरसात का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।