7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शराब के प्रिंट रेट से अधिक रूपए वसूल रहे

आबकारी विभाग की अनदेखी

2 min read
Google source verification
More money is being charged than the print rate of liquor

सुनेल शराब के ठेकों पर प्रिंट रेट से अधिक रूपए कर रहे हैं वसूल।

सुनेल। कस्बे में शराब के ठेकों पर प्रिंट रेट से अधिक रूपए में बेची जा रही है। आबकारी विभाग की लापरवाही के चलते शराब की दुकानों पर मनमानी कीमत वसूली जा रही है। शराब की दुकानों पर रात आठ बजे बाद अवैध रूप से शराब बेचकर तय कीमत से ज्यादा राशि वसूलने की शिकायतें तो होती रही लेकिन दिन में भी शराब की तय कीमतों से ज्यादा राशि वसूली जा रही है। लगातार मिल रही शिकायतों के बाद पत्रिका ने कस्बे शराब की दुकानों पर स्टिंग किया इसमें यह हकीकत सामने आई।

शराब पर तय कीमत से लगभग 80 से 100 रूपए तक ज्यादा वसूले जा रहे हैं। इतना ही नहीं शराब बिक्री के बंद होने के बाद भी कई जगह बिना किसी रोकटोक के शराब बेचे जा रही है। जिससे राजस्व को भी नुकसान पहुंचाया जा रहा है। आबकारी विभाग इसको रोक पाने में पूरी तरह नाकाम साबित हो रहा है। कहने को तो रात आठ बजे बाद शराब बिक्री पर रोक लगी हुई। लेकिन शराब की कई दुकानों पर रात आठ बजे बाद भी बेखौफ बिकती है। दुकानों के बंद करने का समय होते ही दुकान का शटर तो नीचे गिरा देते लेकिन जैसे कोई ग्राहक आता है तो उसके ज्यादा राशि लेकर शराब दे दी जाती है। कई ठेकों पर तो शराब दूसरी जगह छिपा दी जाती है और ठेके पर आने वाले व्यक्ति को बेची जाती है। इस पर 50 से 60 रूपए तक ज्यादा वसूली जाती है। इन पर कार्रवाई करने वाले अधिकारी मौन बैठे है।

दुकान पर ग्राहक ज्यादा नहीं थेे। शराब की बोतल मांगी गई तो उस पर दाम 990 रूपए अंकित थे, लेकिन सेल्समैन ने 1100 रूपए की मांग की। छपी कीमत से अधिक मांगने का विरोध किया तो दुकानदार ने कहा कि कहीं और से ले लो यहां तो यही रेट लगेगी।

महेश गुर्जर

दुकान पर ज्यादा भीड़ नहीं थी। सिर्फ सेल्समेन बैठा था। युवक ने बीयर की मांग की सेल्समेन बीयर देकर 180 रूपए मांगे। युवक ने कहा कि एमआरपी तो 135 रूपए है 140 ले लो। इस पर सेल्समैन युवक पर नाराज होते हुए बोला कि 180 रूपए ही लगेंगे लेना है तो ठीक वरना परेशान मत करो।

मनोज कुमार धाकड़

शराब की दुकानों पर तय मूल्य से अधिक राशि वसूलने की शिकायत मिलती है तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
डॉ. परमानंद पाटीदार,जिला आबकारी अधिकारी