8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

झालावाड़ जिले के हर पाठक से जुड़ी यह तीन खबरें जरूर पढ़े

आधे झालावाड़ शहर में आज सुबह नहीं होगी पेयजल सप्लाई
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

झालावाड़

•

image

Ranjeet Singh

•

Updated: 24 Nov 2021, 9:22 PM IST

झालावाड़ जिले के हर पाठक से जुड़ी यह तीन खबरें जरूर पढ़े

झालावाड़ जिले के हर पाठक से जुड़ी यह तीन खबरें जरूर पढ़े

झालावाड़. छापी से आ रही पेयजल लाइन के तीनधार भंवरासा के यहां फुटने से गुरुवार सुबह होने वाली पेयजल आपूर्ति बाधित रहेगी। अधिशाषी अभियंता दिलीप शर्माने बताया कि मामा भांजा, हाऊसिंग बोर्ड, ओल्ड जेल, पीजी कॉलेज की टंकियों से होने वाली पेयजल आपूर्ति बाधित रहेगी। छापी से आ रही पाइप लाइन को केबल डाल रही एक कंपनी द्वारा तोड़ दिया गया है। इसके चलते लाइन सहीं होने तक जलापूर्ति बाधित रहेगी।
बिजली बंद रहेगी
अकलेरा. 33 केवी अकलेरा पर मरम्मत कार्य के चलते 26 नवम्बर को सुबह 7 बजे से 12 बजे तक 132 केवी अकलेरा से जुड़े समस्त 33 केवी फ ीडर अकलेरा शहर अकलेरा ग्रामीण तारज सारथल रानीपुरिया पचोला घाटोली और गुलेंडी डेम और उनसे जुड़े गांवों की बिजली बंद रहेगी।
आज कृषि उपजमंडी में रहेगा अवकाश
भवानीमंडी. नगर की अ श्रेणी कृषि उपजम मंडी में माल का उठाव नहीं होने के चलते कल गुरुवार को अवकाश रहेगा। ग्रेन एण्ड सीड्स मर्चेंट एसोसिएशन अध्यक्ष सुदीप सालेचा ने बताया कि मंडी में जिंसो की आवक के चलते ट्रैक्टर-ट्राली, पिकअप बुधवार रात को 11 बजे बाद प्लेटफार्म खाली होने के बाद ही कृषि उपजमंडी में प्रवेश दिया जाएगा। जिसके चलते माल का उठाव होने के बाद कृषि उपजमंडी में शुक्रवार को सुबह पांच से मंडी गेट में कृषि जिंसो के वाहनों को प्रवेश दिया जाएगा। जिनकी बाद में निलामी होगी। वही गुरूवार को अवकाश के चलते जिंसो की खरीद-फरोख्त नही होगी।
भजन संध्या आज होगी आयोजित
भीमसागर. बाघेर में गुरुवार को भीमसागर चौराहा समीप स्थित आलनिया माता मंदिर प्रांगण में भव्य भजन संध्या का आयोजन भक्तों के द्वारा करवाया जा रहा है। भजन संध्या में गायक कलाकार निर्मल कटारिया द्वारा प्रस्तुति दी जाएगी। यह जानकारी सुरेश प्रजापति ने दी।