18 जनवरी 2026,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नन्हीं सी परी आरू ने दी शहीद पिता को मुखाग्नि

-कौन चला भई कौन चला भारत मां का लाल चला -मुकुट बिहारी अमर रहे के नारों से गंूज उठा आसमान

3 min read
Google source verification
naiy-sei-aaru-confesses-to-the-martyr-father

नन्हीं सी परी आरू ने दी शहीद पिता को मुखाग्नि

झालावाड़.हरिसिंह गुर्जर. भारत माता की रक्षा करते हुए अपने प्राण न्यौछावर करने वाले जिले के शहीद मुकुट बिहारी मीणा का शनिवार को सुबह अपने पेतृक गांव लड़ानिया में राजकीय व सेन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। शहीद की चिता को 9 बजकर 55 मिनट पर पुत्री आरू ने मुखाग्नि दी गई। सुबह जैसे ही शहीद की पार्थिव देह घर पहुंची ग्रामीण मुकुट बिहारी के दर्शन को उमड़ पड़े। घर पर दाह संस्कार से पूर्व की जाने वाली रस्म अदा की गई। इस दौरान शहीद की पत्नी अंजना बार-बार बेसूद हो रही थी। जैसे ही शहीद की पार्थिव देह को मुक्तिधाम के लिए ले जाने लगे शहीद की पत्नी अंजना मीणा ने शहीद के बॉक्स को पकड़ लिया। सुबह करीब सवा आठ बजे जैसे ही शहीद का चेहरा दिखाया गया उस समय पिता जगन्नाथ, भाई शंभूदयाल, पत्नी अजंना अचेत हो गए। इस मॉर्मिक दृश्य को देखकर वहां मौजूद हर शख्स की आंखो में आंसू आ गए। इसके बाद जैसे ही शहीद की पार्थिव देह को उठाकर सेना के फूल मालाओं से सजे ट्रक में श्मशान के लिए चलने लगे। ट्रक के पीछे जिलेभर से पहुंचे लोगों की भीड हाथ में तिरंगा लिए मुकुट बिहारी अमर रहे...मुकुट बिहारी अमर रहे... भारत माता की जय, कौन चले भई कौन चले भारत मां के लाल चले, लड़ानिया का लाल कैसा हो मुकुट बिहारी जैसा हो के नारे लगाते हुए चल रहे थे।

राजकीय सम्मान से हुई अन्येष्टि-
शहीद के पार्थिव देह को खानपुर मेगा हादवे पर नये बनाए गए मुक्तिधाम स्थल पर ले जाया गया। जहां सेना व पुलिस के जवानों ने शहीद को सलामी दी। इसके बाद सेना के थ्री स्पेशल यूनिट के बिग्रेडियर सेफ खान, लेफ्टिनेंट कर्नल राजेश चौधरी व राजेश जोशी सहित कई अधिकारियों ने सैन्य सम्मान से अन्येष्टी की कार्रवाई की। अंत्येष्टि के लिए जैसी ही शहीद की पार्थिव देह को चिता के लिए उठाया गया शहीद मुकुट बिहारी अमर रहे,पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे गुंजते रहे। सेना के जवानों ने शहीद को पुष्पच्रक चढ़ाकर सैन्य सम्मान के साथ सलामी दी गई।
इन्होंने दी मुखाग्नि-
शहीद की पार्थिव देह को बेटी आरू, भतीजे लक्की, पिता जगन्नाथ व बड़े भाई शंंम्भुदयाल, पत्नी अंजना मीणा ने चिता को मुखाग्नि दी। शहीद के पिता ने मुखाग्नि से पूर्व चिता की परिक्रमा की। वहां मौजूद हर व्यक्ति ने शहीद की चिता को नम आंखों व फ्रक के साथ लकड़ी दी। सेना के जवानों ने भारत माता के लिए शहीद की शहादत की निशानी के रूप में पिता व बेटी आरू को तिरंगा सौंपा।

समझ नहीं पा रही थी यह क्या हो रहा-
बेटी आरू अपने पिता की चिता को देख रही थी। लेकिन उन नन्हीं आंखों को कुछ समझ नहीं आ रहा था। कि यह क्या हो रहा है। लेकिन उसका मन अंदर से बड़ा विचलित हो रहा था कि उसके पालन हार उसे अब हमेशा के लिए छोड़कर जा रहे हैं। अंत्येष्टी से पहले तक नन्ही परी सी बिटिया सबकुछ देखती रही। उसके बाद वह अपने पिता को पंचतत्व में विलीन होते नहीं देख पाई,उसे नींद आ गई। लेकिन मानों उसका मन कह रहा था पापा चिंता मत करों में भी बड़ी होकर आपके सपनों को पूरा करुंगी।

ऐसे पहुंची पार्थिव देह-
-8.20 पार्थिव देह गांव पहुंची
- 8.25 पर घर पर शहीद के घर पहुंची
- 8.44 पर शव यात्रा घर से मुक्तिधाम के लिए रवना।
- 9.18 पर पार्थिव देह मुक्तिधाम पहुंची।
-9.25 से 9.40 तक सेना व जिला प्रशासन सहित नेताओं ने श्रद्धाजंलि दी।
- 9.45 पर पुलिस व सेना के जवानों ने सलामी दी।
- 9.50 पर पार्थिव देह की परिक्रमा
-9.55 पर शहीद की पार्थिव देह को मुखाग्नि दी गई।

इन्होंने चढ़ाए पुष्पचक्र-
अतिरिक्त जिला कलक्टर भवानीसिंह पालावत ने मुख्यमंत्री की ओर से भेजे गए शोक संदेश को पढ़कर सुनाया। जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल आर.के .निगम, राज्य सरकार के प्रतिनिधि के तौर पर खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री बाबूलाल वर्मा ने पुष्प च्रक चढ़ाया। इसके बाद संसदीय सचिव नरेन्द्र नागर, कोटा सांसद ओम बिरला, जनअभाव अभियोग निराकरण समिति अध्यक्ष श्रीकृष्ण पाटीदार, विधायक कंवरलाल मीणा, रामचन्द सुनारीवाल, जिला प्रमुख टीना भील, राज्य महिला आयोग सदस्य डॉ.अरूणा मीणा, भाजपा जिलाध्यक्ष संजय जैन, आरपीएससी के पूर्व चेयरमैन श्यामसुंदर शर्मा, पूर्व विधायक अनिल जैन, कांग्रेस जिलाध्यक्ष कैलाश मीणा, पूर्व लोक सभा प्रत्याशी संजय गुर्जर, पूर्व विधायक मिनाक्षी चन्द्रावत,मोहनलाल राठौर, सुरेश गुर्जर,शैलेन्द्र यादव, रघुराजसिंह हाड़ा, चन्द्रसेन मीणा, मनोज शर्मा,वीरेन्द्र सिंह झाला,मनीष शुक्ला, जिला कलक्टर डॉ.जितेन्द्र कुमार सोनी, पुलिस अधीक्षक आनंद शर्मा,डॉ. भास्कर विश्नोई,डॉ.सज्जन पोसवाल, डॉ.हुकमचन्द मीणा, नमोनारायण मीणा सहित कई अधिकारी व नेताओं ने श्रद्धाजंलि दी।