14 अगस्त 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

झालावाड़ के 8 निकायों में अध्यक्ष पद की तस्वीर साफ, आरक्षण की लॉटरी से बदला सियासी गणित, संभावित दावेदारों ने बढ़ाई सक्रियता

झालावाड़ जिले के 8 नगरीय निकायों में अध्यक्ष पद के आरक्षण की लॉटरी से चुनावी तस्वीर साफ हो गई है। झालावाड़ में ओबीसी, झालरापाटन, पिड़ावा, भवानीमंडी व मनोहरथाना में अनारक्षित, डग में एससी महिला, अकलेरा में ओबीसी महिला और खानपुर में अनारक्षित महिला सीट तय हुई है।
2 min read
Google source verification
jhalawar nikaay chunaav

लॉटरी निकालते हुए की फोटो: पत्रिका

Rajasthan Nikay Chunav 2026: नगरीय निकाय चुनाव 2026 के लिए अध्यक्ष पद के आरक्षण की लॉटरी जारी होते ही जिले की सियासत में हलचल तेज हो गई है। जिले के आठों नगरीय निकायों में अध्यक्ष पद का आरक्षण तय होने के साथ ही संभावित दावेदारों ने राजनीतिक संपर्क और अपनी दावेदारी मजबूत करने की कवायद शुरू कर दी है। लंबे समय से टिकट की तैयारी कर रहे नेताओं के लिए आरक्षण ने कहीं राह आसान की है तो कहीं सियासी समीकरण बदल दिए हैं।

लॉटरी के अनुसार नगर परिषद झालावाड़ में अध्यक्ष पद ओबीसी, जबकि झालरापाटन, पिड़ावा, भवानीमंडी और मनोहरथाना में अनारक्षित वर्ग के लिए आरक्षित किया गया है। डग में एससी महिला, अकलेरा में ओबीसी महिला और खानपुर में अनारक्षित महिला के लिए अध्यक्ष पद आरक्षित हुआ है।

आरक्षण की घोषणा के साथ ही महिला आरक्षण वाले निकायों में संभावित महिला दावेदारों की सक्रियता बढ़ने की संभावना है। वहीं अनारक्षित वर्ग के आरक्षण वाले निकायों में दावेदारों की संख्या बढ़ सकती है। राजनीतिक दलों के स्थानीय संगठन अब संभावित उम्मीदवारों की सामाजिक पकड़, वार्ड स्तर पर प्रभाव और चुनावी समीकरणों का आकलन करेंगे।

नगर परिषद झालावाड़ में अध्यक्ष पद ओबीसी के लिए आरक्षित होने से स्थानीय राजनीति में ओबीसी दावेदारों पर नजर रहेगी। 45 वार्ड वाली नगर परिषद में 45,665 मतदाता हैं। इनमें 23,108 पुरुष और 22,556 महिला मतदाता हैं। ऐसे में अध्यक्ष पद के साथ वार्डवार चुनावी समीकरण भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

नगरीय निकाय अध्यक्ष पद का आरक्षण

  1. झालावाड़-OBC
  2. झालरापाटन-अनारक्षित
  3. पिड़ावा-अनारक्षित
  4. भवानीमंडी-अनारक्षित
  5. डग-SCमहिला
  6. अकलेरा-OBC महिला
  7. मनोहरथाना-अनारक्षित
  8. खानपुर-अनारक्षित महिला

अब टिकट की दौड़

आरक्षण के बाद संभावित उम्मीदवारों ने राजनीतिक पकड़ मजबूत करने, पार्षदों से संपर्क साधने और अपने पक्ष में माहौल बनाने की कवायद शुरू कर दी है। आने वाले दिनों में दावेदारों की सक्रियता और बढ़ने के आसार हैं। राजनीतिक दल भी वार्ड स्तर के समीकरणों और संभावित प्रत्याशियों की स्थिति का आकलन कर टिकट तय करने की दिशा में आगे बढ़ेगे।

जिला प्रमुख का पद अनारक्षित महिला के लिए आरक्षित

झालावाड़ जिला प्रमुख पद के आरक्षण की तस्वीर साफ होने के साथ ही जिला परिषद की राजनीति में भी हलचल बढ़ गई है। इस बार जिला प्रमुख का पद अनारक्षित महिला के लिए आरक्षित किया गया है। खास बात यह है कि जिले में वर्तमान में भी महिला जिला प्रमुख हैं। लगातार दूसरी बार महिला के लिए पद आरक्षित होने से राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई हैं। अब अनारक्षित वर्ग की महिला दावेदारों के नामों को लेकर मंथन शुरू होगा। राजनीतिक दलों के साथ संभावित उम्मीदवारों ने भी अपनी सक्रियता बढ़ानी शुरू कर दी है। इससे जिला परिषद चुनाव के सियासी समीकरण भी नए सिरे से बनने के आसार हैं।

नगर परिषद झालावाड़ : फैक्ट फाइल

  • कुल वार्ड : 45
  • कुल मतदाता : 45,665
  • पुरुष मतदाता : 23,108
  • महिला मतदाता : 22,556

जिला परिषद फैक्ट फाइल

कुल वार्ड: 33
कुल मतदाता: 9 लाख 34 हजार

बड़ी खबरें

View All

झालावाड़

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग