5 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अब आपका पूरा पेट भर देगी श्री अन्नपूर्णा रसोई की थाली

दाम वही 8 रुपए : अब चावल और आचार भी मिलेगा, रोटी भी मोटी होगी

2 min read
Google source verification
Now Shri Annapurna Rasoi's plate will fill your entire stomach

झालावाड़ में एसआरजी अस्पताल परिसर में संचालित श्री अन्नपूर्णा रसोई में भोजन करते लोग।

प्रदेश में सरकार बदलने के साथ ही इंदिरा रसोई योजना अब अन्नपूर्णा हो गई है। हालांकि दाम वही आठ रुपए ही रखे गए हैं। राहत की बात यह है कि थाली में अब चावल व आचार भी मिलेगी। साथ फर्म को मिलने वाली सब्सिडी अब 17 की जगह 22 रुपए कर दी गई है।

अपने घर से बाहर रहने वालों व अस्पताल में मरीज के तिमारदारों आदि के लिए यह अन्नपूर्णा रसोई बहुत राहत देती है। यहां 8 रुपए में भरपेट खाना मिल जाता है और वो भी ताजा। पहले जहां लोगों को थाली में कम सामग्री मिल पाती थी वो अब बढ़ गई है। इसमें अब चावल व आचार भी जुड़ गया है। पहले प्रति थाली में कुल सामग्री का बजन 450 ग्राम निधारित था। अब इसका कुल वजन 600 ग्राम हो गया है।


थाली में अब ये मिलेगा
श्री अन्नपूर्णा रसोई योजना में लाभार्थियों को परोसी जाने वाली थालियों में मात्रात्मक और गुणात्मक सुधार करते हुए मेन्यू निर्धारित किया है। अब मेन्यू में चपाती, दाल, सब्जी, चावल, मिलेट्स और खिचड़ी आदि के साथ अचार भी शामिल रहेगा। परोसी जाने वाली थाली की सामग्री का कुल वजन 600 ग्राम निर्धारित किया गया है। कुल लागत पहले 22 से बढ़ाकर अब 30 रुपए होगी। इसमें 22 रुपए सरकार ही ओर से अनुदान रसोई संचालित फर्म को दिया जाएगा।


समय
सुबह 8.30 से 2 बजे और शाम को 5 से रात 9 बजे तक भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है।


पहले खाना कम पड़ता था। लेकिन अब पिछले दो तीन से बढ़कर मिल रहा है। इससे पेट भर जाता है।
सुरेश कुमार, लाभार्थी


पहले थाली में तीन सामग्री मिलती थी। अब कुछ दिन से 4 मिलने लगी है। जिससे पेट आराम से 8 रुपए में भर जाता है।

बिरधीलाल, लाभार्थी


श्रीअन्नपूणा रसोई योजना: फैक्ट फाइल
- जिले में कुल 19 रसोई चल रही है, जिसमें 20 अगस्त 2020 को 7 रसोई शुरू हुई, उसके बाद 18 सितंबर 2022 को 12 रसोई शुरू हुई। शहरी क्षेत्र में 12 रसोई तथा ग्रामीण क्षेत्रों में 7 रसोई चल रही है।
- जिले में अभी तक 25 लाख 72 हजार 641 लोगों ने भोजन किया।
- पहले 300 लोगों को भोजन करवाया जा रहा है था, अब 200 लोगों को करवाया जा रहा है।

- पहले नाम इंन्दिरा गांधी रसोई था, श्रीअन्नपूर्णा रसोई योजना कर दिया गया है।


इनका कहना है कि....
जिले में इस समय 19 अन्नपूर्णा रसोई संचालित हो रही है। जिसमें गरीब व बाहर से आने वाले लोग भोजन कर रहे हैं। 8 रुपए में अच्छा खाना मिल रहा है, जिसमें रोटी, दाल, एक सब्जी, अचार, मोटे अनाज में चावल दे रहे हैं।
अशोक शर्मा, आयुक्त व नोडल अधिकारी, अन्नपूर्णा रसोई, झालावाड़

बड़ी खबरें

View All

झालावाड़

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग