
झालरापाटन. रंगीन रोशनी व साउंड की स्वर लहरियों के बीच शुक्रवार रात आयोजित रंगीलोझालावाड़ कार्यक्रम में जिले के विभिन्न अंचलों से आए कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया।
जिला प्रशासन एवं पर्यटन विभाग के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित कार्यक्रम का आगाज अदिति शर्मा के स्वरचित काव्य मां सरस्वती एवं चंद्रावती वंदना के साथ हुआ। चार्वी चतुर्वेदी एंड पार्टी ने वायलिन वादन के माध्यम से सत्यम शिवम सुंदरम गीत की प्रस्तुति दी। दीपक चौहान ने तबले की संगत पर मांड गायन केसरिया बालम गाकर दर्शकों को राजस्थान की आन बान शान संस्कृति से रूबरू कराया। स्वरा जैन ने एकल गायन सत्यम शिवम सुंदरम की शानदार प्रस्तुतिदी। दिशिका त्रिपाठी ने दिलवाले तेरा नाम गीत पर एकल नृत्य प्रस्तुत कर श्रोताओं की जमकर दाद बटोरी। हृदयांश शर्मा एंड पार्टी ने समूह तांडव नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों को चकित कर दिया। पायल पवार ने केसरिया बालम गीत पर एकल नृत्य की प्रस्तुति दी। विनोद कुमार गौड ने तेरा चेहरा जब नजर आए जीत पर एकल नृत्य की प्रस्तुति दी।
ऋषिका झाला राधिका ने कालबेलिया युगल नृत्य की प्रस्तुति देकर माहौल को बदल दिया। आयुषी सुमन ने राजस्थानी एकल नृत्य प्रस्तुत किया। माही पारीक ने राजभवई एकल नृत्य की प्रस्तुति दी। यशवी कुमारी सिंह ने ठुमरी एवं फिल्मी जीत पर एकल नृत्य प्रस्तुतकिया। सुनीता चौहान ने राजस्थानी गीत पर नृत्य किया। पूजा सोनी ने ठुमक चलत रामचंद्र जीत पर कथक नृत्य की प्रस्तुति दी। अंशिका व्यास ने राजस्थानी गानों पर युगल नृत्य की जुगलबंदी दी।
Updated on:
16 Nov 2024 09:41 pm
Published on:
16 Nov 2024 09:39 pm
बड़ी खबरें
View Allझालावाड़
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
