6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भाजपा विधायक की सिफारिश पर मिला था घूसखोर पंचायत समिति सदस्य को टिकट

10 हजार की घूस लेता पंचायत समिति सदस्य व पत्रकार गिरफ्तार- झालावाड़ एसीबी ने की कार्रवाई, शराब की दुकान निर्बाध रूप से चलाने की एवज में मांगी थी रिश्वत

less than 1 minute read
Google source verification
भाजपा विधायक की सिफारिश पर मिला था घूसखोर पंचायत समिति सदस्य को टिकट

भाजपा विधायक की सिफारिश पर मिला था घूसखोर पंचायत समिति सदस्य को टिकट

झालावाड़. झालावाड़ एसीबी ने शनिवार को कोटा जिले के रामगंजमंडी क्षेत्र में शराब की दुकान चलाने की एवज में 10 हजार रुपए की घूस लेते हुए खैराबाद पंचायत समिति सदस्य और उसके दलाल एक पत्रकार को गिरफ्तार किया है। घूसखोर पंचायत समिति सदस्य नयन कुमार अखंड को अभी तक चुनाव जीते चार माह ही हुए हैं। अखंड को टिकट भाजपा के एक वरिष्ठ विधायक की सिफारिश पर दिया गया था। सूत्रों का कहना है कि विधायक इस घोसखोर को टिकट दिलाने के लिए अड़ गए थे।
झालावाड़ एसीबी के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भवानीशंकर मीणा को परिवादी चेनसिंह निवासी सातलखेड़ी जिला कोटा ने इस संबंध में शिकायत की थी। एसीबी ने कोटा रेंज के पुलिस अधीक्षक आलोक श्रीवास्तव के सुपरविजन में ट्रैप की कार्रवाई की गई। जिस पर एसीबी ने खैराबाद पंचायत समिति के सदस्य नयन कुमार अखंड तथा रामगंजमंडी के पत्रकार आनन्द प्रजापत को शराब की दुकान निर्बाध रूप से चलाने देने की एवज में दस हजार रुपए की रिश्वत लेते पकड़ा गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों के आवास और अन्य ठिकानों पर तलाशी चल रही है।

एसीबी की कार्रवाई
एसीबी झालावाड़ ने पिछले दिनों सुनेल पंचायत समिति की ग्राम पंचायत मगीसपुर और दीवलखेड़ा के ग्राम विकास अधिकारी अजीज मोहम्मद को पन्द्रह हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया। आरोपी ने घूस पट्टा जारी करने की ऐवज में ली थी। अकलेरा में भी इसी तरह की कार्रवाई की थी। पिछले दिनों बकानी में वन विभाग में अवैध खनन के ट्रैक्टर-ट्रॉली छोडऩे के मामले में दो वन विभाग के दो घूसखोर कर्मचारियों को गिरफ्तार किया था।

--