17 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Parwan Irrigation Project..देश के सबसे लम्बी जल टन बन रही झालावाड़ में बनेगी

. Parwan Irrigation Project...परवन सिंचाई परियोजना हाड़ौती के लिए वरदान साबित होगी. जल संसाधन मंत्री जल टनल देख दंग रह गए

1 minute read
Google source verification
Parwan Irrigation Project..देश के सबसे लम्बी जल टन बन रही झालावाड़ में बनेगी

Parwan Irrigation Project..देश के सबसे लम्बी जल टन बन रही झालावाड़ में बनेगी

झालावाड़.सोजपुर. . Parwan Irrigation Project..इंदिरा गांधी नहर परियोजना एवं जल संसाधन विभाग के मंत्री महेन्द्रजीत सिंह मालवीय ने शुक्रवार को परवन वृहद बहुद्देशीय सिंचाई परियोजना के तहत चल रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ग्राम अकावदकलां में Parwan Irrigation Project...परवन वृहद बहुद्देशीय सिंचाई परियोजना प्रभावित एवं विस्थापितों की समस्याओं की सुनवाई की। साथ ही बारां के गुंदलाई स्थित परवन बांध की निर्माणाधीन 8 मीटर व्यास की 8.7 किमी लम्बी जल परिवहन की भारत की सबसे लम्बी टनल के टेल एण्ड पर जाकर अवलोकन भी किया। जल संसाधन मंत्री ने कहा कि परवन वृहद बहुद्देशीय सिंचाई परियोजना कोटाए बारां व झालावाड़ के लिए कल्याणकारी सिद्ध होगी। इससे यहां के किसानों के लिए सिंचाई की सुविधाए लोगों के लिए पीने के पानी तथा पर्यटन में रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत गरीब किसान की हर समस्या के निराकरण के लिए कृत संकल्पित हैं। Water Resources Minister Mahendrajit Singh Malviya उन्होंने बताया कि इस परियोजना से कोटा, बारां, झालावाड़ के 637 गांवों की 2 लाख 1 हजार हैक्टयर भूमि सिंचित होगी। उन्होंने कहा कि इस सिंचाई परियोजना के पूर्ण होने के बाद निश्चित तौर पर प्रदेश और देश का आर्थिक विकास होगा। उन्होंने कहा कि डूब क्षेत्र में आ रहे प्रभावित कास्तकारों की समस्याओं के निराकरण के लिए झालावाड़ एवं बारां कलक्टरों से अलग.अलग पुन: सर्वे करवाकर प्रस्ताव बनाकर राज्य सरकार को भिजवाए जाएंगे ताकि प्रभावित किसानों को उनकी भूमि का उचित मुआवजा मिल सके।
किसानों को चरणबद्ध तरीके सेविस्थापित करेंगे
जिला कलक्टर हरि मोहन मीना ने कहा कि इस बांध के डूब क्षेत्र में आ रहे प्रभावित किसानों को चरणबद्ध तरीके से अन्यत्र विस्थापित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मुआवजे से वंचित शेष प्रभावित किसानों की समस्याओं के निराकरण के लिए राजस्व और जल संसाधन विभाग की टीम द्वारा पुन: सर्वे करवाया जाएगा।


बड़ी खबरें

View All

झालावाड़

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग