10 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

युवती को बेचने की फिराक में थे, राजस्थान पुलिस ने समय रहते दबिश देकर छुड़ाया; तीन गिरफ्तार

Jhalawar Crime: राजस्थान पुलिस ने में युवती को बेचने की तैयारी में जुटी एक महिला समेत तीन जनों को गिरफ्तार किया है।
less than 1 minute read
Google source verification
Maharashtra Nashik Conversion Case

प्रतीकात्मक तस्वीर (AI Image)

Jhalawar Crime: झालावाड़। युवती को बहला-फुसलाकर अपने साथ लाए और फिर उसे किसी दूसरे व्यक्ति को बेचने की तैयारी में जुट गए। आरोपियों के मंसूबे पूरे होते, उससे पहले ही मनोहरथाना पुलिस ने कार्रवाई कर खेल बिगाड़ दिया।

राजस्थान पुलिस ने घोड़ाखेड़ा गांव से युवती को आरोपियों के चंगुल से छुड़ाकर एक महिला समेत तीन जनों को गिरफ्तार किया है । गिरफ्तार आरोपियों में एक झालावाड़ जिले का निवासी है, जबकि दो मध्यप्रदेश के उज्जैन जिले के रहने वाले हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

राजस्थान पुलिस ने की तत्काल कार्रवाई

पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के अनुसार, 5 अक्टूबर को मिली सूचना पर मनोहरथाना थाने की टीम घोड़ाखेड़ा गांव पहुंची। यहां मिली युवती ने पुलिस को बताया कि बालूसिंह गुर्जर निवासी घोड़ाखेड़ा तथा शंकर चौहान और उसकी पत्नी काजल उर्फ सजनी निवासी नागदा , उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ लाए थे।

युवती के अनुसार, तीनों उसे घोड़ाखेड़ा में किसी व्यक्ति को बेचने की फिराक में थे। सूचना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की और युवती को आरोपियों के चंगुल से छुड़ा लिया।

एक महिला काजल समेत तीन गिरफ्तार

पुलिस ने मामले में संबंधित धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की। इसके बाद कार्रवाई करते हुए घोड़ाखेड़ा, मनोहरथाना निवासी बालूसिंह गुर्जर, नागदा निवासी शंकर चौहान और काजल उर्फ सजनी को गिरफ्तार किया।

पुलिस ने जांच के बाद युवती को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। अब पुलिस आरोपियों की भूमिका और मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की पड़ताल कर रही है। टीम में थाना प्रभारी महेंद्र कुमार यादव, सहायक उपनिरीक्षक विनोद कुमार, कांस्टेबल रोहित, रविंद्र और कुसुम शामिल थीं।

बड़ी खबरें

View All

झालावाड़

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग