6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बिजली संकट गहराया: यहां इस समय होगी बिजली कटौती

रबी सीजन में बिजली की मांग को देखते हुए की शुरू

less than 1 minute read
Google source verification
बिजली संकट गहराया: यहां इस समय होगी बिजली कटौती

बिजली संकट गहराया: यहां इस समय होगी बिजली कटौती

झालावाड़. प्रदेश में बिजली संकट के चलते अब जिले में भी कटौती शुरू हो गई है। बिजली की कमी के कारण अब जिला मुख्यालय व 5000 हजार तक की आबादी क्षेत्र में एक-एक घंटा कटौती की जाएगी। झालावाड़ सहायक अभियंता अजय सोनी ने बताया कि उच्चाधिकारियों के निर्देशानुसार नगर पालिका व 5 हजार की आबादी क्षेत्र में सुबह साढ़े 6 बजे से साढ़े 7 बजे तक व जिला मुख्यालय पर सुबह साढ़े 7 से साढ़े 8 बजे तक बिजली कटौती की जाएगी।
आपातकालीन सेवाएं रहेगी मुक्त
एइएन सोनी ने बताया कि कटौती से आपातकालीन सेवाओं को मुक्त किया है। इसमें जलापूर्ति, अस्पताल, ऑक्सीजन प्लांट और मिलिट्री सर्विस को कटौती से मुक्त रखा जाएगा।
रबी सीजन को देखते हुए की कटौती
राजस्थान ऊर्जा विकास निगम की ओर से रबी सीजन में बिजली की बढ़ती मांग को देखते हुए कटौती शुरू की गई है। गौरतलब है कि वर्तमान में किसानों को फसलों में सिंचाई के लिए बिजली की आवश्यकता है। इधर, राजस्थान के कई प्लांट की इकाइयां बंद होने से बिजली उत्पादन प्रभावित हो रहा है। झालावाड़ में भी कालीसिंध थर्मल पावर प्लांट की एक यूनिट बंद पड़ी है। ऐसे में किसानों को बिजली उपलब्ध कराने के लिए बिजली कटौती शुरू की गई है।