19 जून 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

NH-52 पर कंटेनर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, झालावाड़ में 3 साल की बेटी और गर्भवती पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल

Youth Died In Accident: NH-52 पर हरिपुरा मोड़ के पास रॉन्ग साइड से आ रहे कंटेनर ने बाइक को टक्कर मार दी, जिसमें एक युवक की मौत हो गई और उसका रिश्तेदार घायल हो गया।

2 min read
Google source verification
Youth Died in Jhalawar Accident

मृतक का फाइल फोटो: पत्रिका

Rajasthan Road Accident: नेशनल हाईवे-52 पर सदर थाना क्षेत्र के हरिपुरा मोड़ के पास एक सड़क हादसा हो गया। रॉन्ग साइड से आ रहे तेज रफ्तार कंटेनर ने बाइक सवार दो लोगों को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका रिश्तेदार घायल हो गया। सदर थाने के एएसआई गौतम बिश्नोई ने बताया कि रीछवा निवासी कालू लाल (26) पुत्र फूलचंद और रोशन (22) पुत्र देवीलाल आपस में रिश्तेदार हैं। दोनों झालरापाटन में मजदूरी का काम करते थे और रोज की तरह काम खत्म करके बाइक से अपने गांव लौट रहे थे।

जैसे ही वे हरिपुरा मोड़ के पास पहुंचे, तभी सामने से रॉन्ग साइड से आ रहे तेज रफ्तार कंटेनर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद कंटेनर को छोड़कर चालक फरार हो गया। हालांकि पुलिस ने कंटेरनर को तो जब्त कर लिया है और चालक की तलाश जारी है। वहीं मौके पर मौजूद राहगीरों ने तुरंत एंबुलेंस को सूचना दी। एंबुलेंस की मदद से दोनों घायलों को जिला अस्पताल SRG ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने कालू लाल को मृत घोषित कर दिया। वहीं रोशन को मामूली चोटें आईं जिसका प्राथमिक उपचार करके उसे छुट्टी दे दी। रोशन को सही-सलामत देखकर घर वाले गले लगकर रोने लगे।

गर्भवती पत्नी और 3 साल की मासूम का रो-रोकर बुरा हाल

हादसे के बाद झालावाड़में मृतक के घर पर मातम पसर गया है। कालू लाल अपने परिवार का एकमात्र सहारा था और मजदूरी करके पत्नी और बच्चों का पालन-पोषण करता था। उसकी पत्नी सपना 4 महीने की गर्भवती है और तीन साल की बेटी संध्या है। पति की मौत की खबर सुनते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई और गर्भवती पत्नी और मासूम बेटी का रो-रोकर बुरा हाल है।

फरार चालक की तलाश शुरू

घटना के बाद पुलिस ने कंटेनर को मौके से जब्त कर लिया है। शव का पोस्टमार्टम करके परिजनों को सौंप दिया गया। शव के घर पहुंचते ही पत्नी फूट-फूटकर रोने लगी और परिवार के अन्य सदस्य भी गम में डूब गए। पूरे गांव में शोक का माहौल बन गया। पुलिस ने मामला दर्ज करके फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है।