30 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Barmer Murder: जिस महिला ने प्रेमी संग मिलकर की पति की हत्या, सोशल मीडिया पर उसके 42 हजार फॉलोवर्स

राजस्थान के बाड़मेर जिले में सामने आए सनसनीखेज हत्याकांड ने हर किसी को हैरान कर दिया है। सोशल मीडिया पर सक्रिय रहने वाली 36 वर्षीय महिला नेतल के इंस्टाग्राम पर करीब 42 हजार फॉलोअर्स हैं। नेतल पर अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या करवाने का आरोप लगा है। पुलिस जांच में सामने आया कि सोशल मीडिया से दोस्ती हुई, जो नाजायज संबंध और पति की हत्या तक पहुंच गई।
2 min read
Google source verification
Barmer Murder

Barmer: पुलिस की गिरफ्त में आरोपी महिला (फोटो-पत्रिका नेटवर्क)

बाड़मेर। जिले में सामने आए चर्चित हत्याकांड ने हर किसी को चौंका दिया है। इंस्टाग्राम पर 42 हजार फॉलोअर्स रखने वाली और चार बच्चों की मां नेतल पर अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या की साजिश रचने का आरोप है। पुलिस जांच में सामने आया है कि सोशल मीडिया के जरिए हुई पहचान प्यार में बदली और फिर दोनों के प्रेम संबंधों ने एक परिवार को उजाड़ दिया। आरोपी महिला अपने प्रेमी के साथ रील्स भी बनाती थी, जबकि उसके चार बच्चे हैं। अब इस मामले के खुलासे के बाद सोशल मीडिया पर भी इसकी जमकर चर्चा हो रही है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी महिला चार बच्चों की मां है और सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती थी। वह नियमित रूप से रील्स और वीडियो पोस्ट करती थी। इसी दौरान उसकी पहचान टैक्सी चालक गुमान सिंह से हुई। दोनों की नजदीकियां बढ़ती गईं और लंबे समय से उनके बीच प्रेम संबंध चल रहे थे। बताया जा रहा है कि महिला अक्सर गुमान सिंह की टैक्सी में सफर करती थी। दोनों ने साथ में कई रील्स भी बनाई थीं, जिन्हें सोशल मीडिया पर शेयर किया जाता था।

पति को संबंधों की हो गई थी जानकारी

उधर, महिला का पति तेजाराम मजदूरी के सिलसिले में अधिकतर समय जालोर जिले के चितलवाना क्षेत्र में रहता था। कुछ समय पहले उसे पत्नी और गुमान सिंह के बीच संबंधों की जानकारी मिल गई थी। इसके बाद पति-पत्नी के बीच कई बार विवाद भी हुआ। तेजाराम पत्नी को प्रेमी से दूरी बनाने के लिए समझाता था, लेकिन दोनों के बीच संबंध जारी रहे।

पति से छुटकारा पाने के लिए रची साजिश

पुलिस जांच में सामने आया है कि पति से छुटकारा पाने के लिए महिला और उसके प्रेमी ने मिलकर साजिश रची। महिला ने पति को फोन कर घर छोड़कर जाने की बात कही और इसके बाद अपना मोबाइल बंद कर लिया। पत्नी की तलाश में निकले तेजाराम को रास्ते में गुमान सिंह मिला। उसने पहले उसे अपने साथ बैठाकर शराब पिलाई और फिर नशे की हालत में करीब 30 किलोमीटर दूर ले जाकर खेत में बने टांके में फेंक दिया।

4 जून को मिली लाश

4 जून को मालपुरा फांटा के पास एक खेत में बने टांके से तेजाराम का शव बरामद हुआ था। मृतक के भाई ने टैक्सी चालक के साथ संबंधों के चलते हत्या की आशंका जताते हुए मामला दर्ज कराया था। पुलिस ने मोबाइल रिकॉर्ड, तकनीकी साक्ष्य और पूछताछ के आधार पर पूरे मामले का खुलासा करते हुए महिला और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने प्रेमी को रिमांड पर लिया

गुरुवार को पुलिस ने कोर्ट में दोनों आरोपियों को पेश किया, जहां से आरोपी महिला नेतल को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। वहीं उसके प्रेमी गुमान सिंह को पुलिस ने दो दिन के रिमांड पर लिया है। इस घटना ने सोशल मीडिया की दुनिया और वास्तविक जीवन के बीच बढ़ती दूरियों को लेकर भी कई सवाल खड़े कर दिए हैं। एक ओर महिला के हजारों फॉलोअर्स थे, वहीं दूसरी तरफ उसके चार बच्चों का परिवार बिखर गया। अब पुलिस मामले की आगे की जांच में जुटी हुई है।

बड़ी खबरें

View All

बाड़मेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग