8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजस्थान पत्रिका ने बताया जिंदा है 85 वर्षीय पांची बाई

. सरकारी कर्मचारियों का कारनामा, जिंदा महिला को बताया दिया मृत- राजस्थान पत्रिका ने प्रमुखता से समाचार प्रकाशित किया तो वृद्धा की पेंशन चालू
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

झालावाड़

•

image

Ranjeet Singh Solanki

•

Updated: 24 Nov 2021, 3:53 PM IST

राजस्थान पत्रिका ने बताया जिंदा है 85 वर्षीय पांची बाई

राजस्थान पत्रिका ने बताया जिंदा है 85 वर्षीय पांची बाई

झालावाड़. जिला कलक्टर हरिमोहन मीणा के निर्देश पर मनोहरथाना उपखंड अधिकारी अभिषेक चारण ने कार्रवाई करते हुए 85 वर्षीय वृद्धा का वेरिफिकेशन कराकर पुन: पेंशन प्रारंभ कराई और रिपोर्ट भेजी। राजस्थान पत्रिका ने जिला कलक्टर को बताय ाकि पांची बाई जिंदा है। इसके बाद जिला कलक्टर ने अधिकारियों को तत्काल पेंशन चालू करने के निर्देश दिए। उल्लेखनीय है कि सोमवार को राजस्थान पत्रिका में खबर प्रकाशित हुई थी । इसमें पंचायत समिति के ग्राम पंचायत पिण्डोला निवासी 85 वर्षीय महिला नहारहैड़ा निवासी वृद्धा पांची बाई कुम्हार पत्नी मानसिंह को मृत घोषित कर वृद्धावस्था पेंशन बंद करने का जिक्र था। इस कारण वृद्धा को कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ रहे थे। उपखंड अधिकारी ने बताया कि वृद्धा के खाते में पीएम आवास के 60 हजार रुपए आने के कारण खाता बड़ा होने से पेंशन की राशि नहीं डल पा रही थी। इस पर बैंक में जाकर खाते को अपडेट कराया और वृद्धा का लेन देन पुन: चालू कराया। इस महिने से शेष चार माह सहित वृद्धावस्था पेशन मिल जाएगी। पूरे मामले से सामाजिक न्याय अधिकारी को अवगत करा दिया है। विकास अधिकारी नरेश शर्मा ने बताया कि वृद्धा का वेरिफिकेशन करा कर पेंशन शुरू की। वृद्धा स्थाई जगह पर नहीं रहने के कारण वैरिफिकेशन नहीं हो पाया था।