6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रीट परीक्षा: 26 सितम्बर को आवश्यक सेवाओं के अतिरिक्त प्रतिष्ठान बन्द रखने की अपील

  -रीट परीक्षा में परीक्षार्थियों को नहीं हो परेशानी, भोजन व ठहराने के दिए निर्देश

2 min read
Google source verification
REET Exam: Appeal to close establishments apart from essential service

रीट परीक्षा: 26 सितम्बर को आवश्यक सेवाओं के अतिरिक्त प्रतिष्ठान बन्द रखने की अपील

झालावाड़. रीट 2021 को निर्बाध रूप से सफलतापूर्वक सम्पन्न कराने के लिए बुधवार को जिला कलक्टर हरि मोहन मीना की अध्यक्षता में मिनी सचिवालय के सभागार में बैठक आयोजित की गई।जिला कलक्टर ने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा परीक्षा के लिए जिले के बाहर से आने वाले परीक्षार्थियों के लिए विभिन्न व्यवस्थाएं की जा रही है। जिला कलक्टर हरि मोहन मीना ने बताया कि रविवार को अन्य जिलों से 46 हजार से ज्यादा परीक्षार्थियों सहित उनके परिजनों का आवागमन रहेगा जिसके कारण यातायात के साधनों व सडक पर दबाव रहेगा।

दो दिन यात्रा करनेसे बचे आमजन-
जिला कलक्टर मीणा ने बताया कि इस परीक्षा में भाग लेने के लिए परीक्षार्थियों के साथ-साथ उनके परिजनों का भी जिले भर के परीक्षा केन्द्रों पर आवागमन होगा। जिला प्रशासन द्वारा केवल परीक्षार्थियों के लिए जिले में चलने वाली रोडवेज एवं निजी बसों व वाहनों को अधिग्रहित किया गया है। 25 व 26 सितम्बर को सभी बसें परीक्षार्थियों के लिए काम आएंगी। ऐसे में जिले के नागरिकों से अपील है कि वे रीट की परीक्षा के कारण शनिवार व रविवार को यात्रा करने से बचें। आवश्यक सेवाओं के अतिरिक्त 26 सितम्बर को व्यापारी अपने प्रतिष्ठान बंद रखें।जिला कलक्टर ने रीट परीक्षा के आयोजन दिवस रविवार को विशेष तौर पर झालावाड़ एवं झालरापाटन शहर तथा भवानीमण्डी के व्यापारियों से होटल, हलवाई, टेन्ट, खाद्य सामग्री के स्टॉल्स एवं थडियां, रेस्टोरेन्ट, स्टेशनरी, फोटो स्टेट, मेडिकल स्टोर के अतिरिक्त सभी व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रखने की अपील की है।

सामाजिक व धार्मिक संगठन निभाए भागीदारी-
कलक्टर मीणा ने जिले के सामाजिक व धार्मिक सहित सभी संगठनों से अपील की है कि वे रविवार को रीट परीक्षा में भाग लेने के लिए दूसरे जिलों से आने वाले परीक्षार्थियों के ठहरने के लिए जिला प्रशासन द्वारा चिन्हित स्थानों पर भोजन पैकेट्स या वहीं पर हलवाई बिठाकर भोजन की नि:शुल्क व्यवस्था कराने में सहयोग करें।

इन्दिरा रसोई द्वारा होगी भोजन की व्यवस्था-
परीक्षार्थियों के लिए झालावाड शहर में बस स्टेण्ड, रेलवे स्टेशन एवं प्रवीण शर्मा क्रिकेट ग्राउण्ड पर इन्दिरा रसोई द्वारा भोजन की व्यवस्था की जाएगी।


मिनी सचिवालय में बनाया कन्ट्रोल रूम-
रीट परीक्षा के लिए किसी भी प्रकार की जानकारी प्राप्त करने के लिए जिला प्रशासन द्वारा कन्ट्रोल रूम बनाया गया है जिसके प्रभारी डॉ.जीएम सैय्यद रहेंगे। कन्ट्रोल रूम के दूरभाष नम्बर 07432-230646 एवं प्रभारी के मोबाइल नम्बर 9414750967 रहेंगे। इसके अतिरिक्त परिवहन व्यवस्था के लिए जिला परिवहन अधिकारी समीर जैन के मोबाइल नम्बर 8875733364, शिक्षा विभाग के नियंत्रण कक्ष के प्रभारी पुरुषोत्तम माहेश्वरी के मोबाइल नम्बर 9829903398 रहेंगे। बैठक में जिला समन्वयक डॉ.फूलसिंह गुर्जर सहित कई जिला स्तरीय अधिकारियों ने भाग लिया।