
पलटी ट्रैक्टर-ट्रॉली (फोटो: पत्रिका)
Road Accident: कामखेड़ा बालाजी धाम से दर्शन करके लौट रहे श्रद्धालुओं की ट्रैक्टर ट्रॉली सोमवार सुबह अचानक पलट गई। हादसा अकलेरा क्षेत्र के कलमोदिया चौराहे के पास हुआ जिसमें करीब 50 से ज्यादा लोग घायल हो गए। जिनमें महिलाएं, पुरुष और बच्चे शामिल हैं। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
जानकारी के अनुसार छीपाबड़ौद थाना क्षेत्र के काजलिया गांव से श्रद्धालुओं का एक ग्रुप सोमवार सुबह 11 बजे कामखेड़ा बालाजी दर्शन के लिए गया था। दर्शन के बाद सभी लोग ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार होकर लौट रहे थे। कलमोदिया जोड़ पर ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। ट्रॉली में करीब 50 से 60 लोग सवार थे।
हादसे की सूचना पर राहगीरों और ग्रामीणों ने एंबुलेंस को बुलाया, जिसके बाद घायलों को अकलेरा सैटेलाइट अस्पताल पहुंचाया गया। वहां करीब दो दर्जन लोगों का इलाज किया गया जबकि 6 गंभीर घायलों को झालावाड़ जिला अस्पताल रेफर किया गया। कुछ घायलों को निजी अस्पतालों में भी भर्ती कराया गया है।
गंभीर रूप से घायल लोगों में 25 वर्षीय ममता, 14 वर्षीय निलेश, 20 वर्षीय भविता, 17 वर्षीय अरविंद, 8 वर्षीय विकास, 5 वर्षीय आशा और यतेन्द्र शामिल हैं।
अस्पताल के प्रभारी डॉ. सत्यनारायण मीणा ने बताया कि सभी घायलों का इलाज जारी है।
एक यात्री विष्णु ने बताया कि, “हम दर्शन करके लौट रहे थे तभी ट्रॉली अचानक पलट गई। मैं ट्रैक्टर के आगे बैठा था और कूदकर अपनी जान बचा पाया, मुझे चोट नहीं आई।”
Updated on:
05 Aug 2025 01:07 pm
Published on:
05 Aug 2025 12:32 pm
बड़ी खबरें
View Allझालावाड़
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
