6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सत् नाम वाहे गुरु से गूंजा नगर कीर्तन

-गुरु नानक के प्रकाश पर्व पर हुआ आयोजन
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

झालावाड़

•

image

Jitendra Jaikey

•

Updated: 12 Nov 2019, 6:12 PM IST

Satta Naam Vahe Guru se Gunja Nagar Kirtan

सत् नाम वाहे गुरु से गूंजा नगर कीर्तन

सत् नाम वाहे गुरु से गूंजा नगर कीर्तन
-गुरु नानक के प्रकाश पर्व पर हुआ आयोजन
-जितेंद्र जैकी-
झालावाड़. सिख समाज के प्रथम गुरु नानक देवजी के 550 वें प्रकाश पर्व पर मंगलवार को शहर में नगर कीर्तन निकाला गया। इसमें सिख, पंजाबी व सिंधी समाज के लोगों ने परिवार सहित भाग लिया। इस अवसर पर मंगलपुरा गुरुद्वारा सिंह सभा में सुबह दीवान सजाया गया व अरदास हुई व सहज पाठ की समाप्ति हुई। इसके बाद नगर कीर्तन शुरु हुआ।
-नगर कीर्तन
नगर कीर्तन में सबसे आगे घोड़े पर सवार निहंग सिख बाबा उंकार सिंह हाथों में धर्म ध्वज लिए बैठे थे। इनके पीछे पांच वाहनों पर गुरुनानक के चित्र सजे हुए थे। पीछे एक बड़े वाहन में गुरुनानक की पालकी साहिब सजी थी। इसकी सेवा गुरुद्वारा के मुख्य ग्रंथी प्रीतम सिंह कर रहे थे। पालकी साहिब की अगुवाई पंच प्यारे कर रहे थे। पालकी के पीछे महिलाएं गुरुजी के भजन गाती व जयकारें लगाती चल रही थी।
-यहां से गुजरा कीर्तन
नगर कीर्तन मंगलपुरा चौराहे के निकट स्थित गुरुद्वारा सिंह सभा से शुरु हुआ व पंचमुखी बालाजी के सामने, बस स्टेंड चौराहा, सुभाष कॉलोनी सर्किल, मोटर गैराज चौराहा, बड़ा बाजार, सीमेंट रोड़, बैंक चौराहा, मंंगलपुरा होकर वापस गुरुद्वारा लौटा। मार्ग में कई जगह श्रद्धालुओं ने फूल मालाओं से स्वागत किया व पंच प्यारों को माला पहनाई व फूल बरसाएं। कार्यक्रम के तहत बुधवार को सुबह शबद कीर्तन होगा उसके बाद दोपहर में गुरुजी का लटूट लंगर में भोजन प्रसाद वितरण किया जाएगा।