8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Corona Alert…स्कूल विद्यार्थी आ रहे पॉजिटिव, सावधानी जरूरी

स्कूल संचालक भी सावधानी बरतें, गाइड लाइन की पालना सुनिश्चित करें
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

झालावाड़

•

image

Ranjeet Singh Solanki

•

Updated: 26 Nov 2021, 12:00 PM IST

Corona Alert...स्कूल विद्यार्थी आ रहे पॉजिटिव, सावधानी जरूरी

Corona Alert...स्कूल विद्यार्थी आ रहे पॉजिटिव, सावधानी जरूरी

झालावाड़. प्रदेशभर में स्कूल पूरी क्षमता के साथ खुल चुके हैं। इसी बीच जयपुर के एक स्कूल में कोरोना पॉजिटिव आने के बाद अभिभावकों को बच्चों की सुरक्षा की चिंता लग रही है। ऐसे में कई बच्चे स्कूलों में बिना मास्क व सोशल डिस्टेंस के ही नजर आरहे हैं। पत्रिका टीम ने शहर में बसों व ऑटों को चेक किया तो कई बच्चे बिना मॉस्क के ही नजर आए। ऐसे में अगर किसी भी एक स्कूल में कोरोना पॉजिटिव बच्चा आ गया तो संभालना मुश्किल होगा। ऐसे में सक्रमण तीव्र गति से फैलने पर चिकित्सा प्रशासन भी कुछ नहीं कर पाएगा, ऐसे में स्कूल संचालक व अभिभावकों भी सर्तक रहने की जरूरत है। प्रदेश में शतप्रतिशत क्षमता के साथ खोले जाने के दूसरे दिन जयपुर के रामबाग स्थित एक स्कूल के दो बच्चों के संक्रमित मिलने की सूचना पर अभिभावकों में हडकंप मच हुआ है। इसके एक दर्जन बच्चे और पॉजिटिव आए है। ऐसे में विशेष ध्यान रखने की जरूरत है।
ये सावधानी जरूरी
-प्रार्थना सामूहिक नहीं करवाकर पहले की तरह कक्षा कक्षों में ही करवाएं।
- कक्षाओं को बुलाने व छोडऩे में अंतर रखा जाए
- ऑफलाइन के साथ ऑनलाइन पढ़ाई भी जारी रखें।
- छात्रों में सर्दी-जुकाम के लक्षण नजर आने पर तुरंत जांच करवाएं।
-स्कूलों में छात्रों व शिक्षकों के रैंडम सैंपल करवाए जाएं
- छात्रों का ेएक ही जगह पर सामूहिक लंच व अन्य गतिविधियों पर रोक लगाईजाए।
- सैनेटाइज करवाया जाएं
- जो शिक्षक अपडाउन करते हैं उनके सैंपल लेना अनिवार्य किया जाएं
- बिना मास्क के स्कूलों में प्रवेश नहीं दिया जाएं
- सोशल डिस्टेसिंग की पालना करें।
.. जिले में कई स्कूलों में बच्चे बिना मास्क के नजर आ रहे हैं। ऐसे में कार्रवाई की जाएगी। चालान बनाएंगे। फिरभी नहीं माने तो कलक्टर साहब की अध्यक्षता में बैठक आयोजित कर कार्रवाई करेंने के लिए बात करेंगे। आमजनों के भी चालनबनाएंगे। अभिभावकों सेअपील है कि बच्चों को बिना मास्क के स्कूल नहीं भेजे। कोविड गाइड लाइन की पालना करने के लिए बच्चों को समझाएं। डॉ.साजिद खान, सीएमएचओ, झालावाड़