6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Jhalawar Crime News…पट्टा मिलने से पहले ही मौत की नींद सुला दिया

. शिविर में दो परिवारों में झगड़ा, एक जने की मौत.प्रशासन शहरों के संग में पट्टे के आवेदन को लेकर हुआ था विवाद

less than 1 minute read
Google source verification
Jhalawar Crime News...पट्टा मिलने से पहले ही मौत की नींद सुला दिया

Jhalawar Crime News...पट्टा मिलने से पहले ही मौत की नींद सुला दिया

झालावाड़ । जिले के अकलेरा में हॉट चौक में नगर पालिका की ओर से लगाए गए प्री प्रशासन शहरों के संग शिविर के दौरान दो परिवारों में आवेदन को लेकर झगड़ा हो गया। इसमें मारपीट में तीन जने घायल हो गए। झगड़े में गंभीर घायल युवक की कोटा में उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने दोनों पक्षों की ओर से अलग-अलग धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। सहायक पुलिस उपनिरीक्षक रमेशचंद मीणा ने बताया कि शिविर का आयोजन किया गया था। इस दौरान एक पक्ष की ओर से पट्टे के लिए आवेदन करने के दौरान दूसरे पक्ष के साथ आवेदन को लेकर आपसी कहा सुनी हो गई। दोनों पक्षों में जमकर मारपीट की गई। इसमें जने जने घायल हो गए थे। इसमें पुलिस ने एक पक्ष की हाटचौक निवासी महिला नूरबानो की ओर से आरोपी वसीम, वहाब मोहम्मद व तालिब के खिलाफ उसके पुत्र नाजिश के साथ गंडासी से प्राणघातक हमला कर घायल कर देने का मामला दर्ज कराया। वहीं दूसरी तरफ से वहाब मोहम्मद निवासी हाट चौक ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि पीर मोहम्मद अब्दुल सलाम जीशान शोयल नाजिश मुख्तियार तोषिद के खिलाफ लकडिय़ों से फरियादी व पुत्र वसीम पर हमला कर घायल कर देने का मामला दर्ज कराया। पुलिस ने अलग-अलग धाराओं में मामला दर्ज किया। घायलों को झालावाड़ अस्पताल में रैफर किया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर
दी है।