8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Rajasthan: राजस्थान में पत्नी को पीहर लाने से खफा दामाद ने साथियों के साथ की ताऊ ससुर की हत्या

आरोप है कि अनार सिंह ने लालचंद के मोबाइल नम्बर पर फोन कर मनीषा को कहा कि तेरे पापा व तेरे बड़े पापा शिवलाल ने तुझे लाकर अच्छा नहीं किया। अब शिवलाल तुम्हें कभी नहीं मिलेगा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

झालावाड़

•

image

Rakesh Mishra

•

Updated: 9 Jul 2025, 9:11 PM IST

Jhalawar murder news

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। फोटो- पत्रिका

राजस्थान के झालावाड़ के रटलाई कस्बे के निकट ग्राम पंचायत रीझौन के गांव झीतापुरा निवासी एक व्यक्ति की हत्या कर शव कुएं में फेंकने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। तीनों ने मामूली बात को लेकर हत्या की वारदात को अंजाम दे डाला।

जिला पुलिस अधीक्षक रिचा तोमर ने बताया कि 7 जुलाई को मृतक शिवलाल के भाई झीतापुरा निवासी लालचंद लोधा ने पुलिस में दर्ज करवाई रिपोर्ट में बताया कि वह चार भाई शिवलाल, लालचंद, मोहनलाल व बहादुर सिंह है। लालचंद की बेटी मनीषा की शादी भानपुरिया निवारी अनार सिंह के साथ हुई थी। 4 जुलाई को वह और उसका बड़ा भाई शिवलाल मनीषा को भानपुरिया से लेकर आए थे। इसके बाद मनीषा के 10 दिन पहले ही डिलिवरी होने से सार-संभाल व उसके खाने के लिए सामान लेने के लिए मेरा भाई शिवलाल रटलाई गया था।

दामाद ने धमकाया

इस दौरान वह और उसकी लड़की मनीषा घर पर अकेले थे। शाम करीब 7 बजे दामाद अनार सिंह, उसका साथी गिरिराज लोधा और थोबड़िया निवासी राजू भील बाइक पर आए और मनीषा को लेकर आने पर गुस्सा हो गए। जवाई अनार सिंह ने कहा कि मनीषा को मेरे साथ भेजो, नहीं तो इसका अंजाम बहुत बुरा होगा। यह कहकर तीनों चले गए। मेरा भाई शिवलाल रटलाई सामान लेने गया था, जो घर नहीं पहुंचा।

हत्या कर बोला, अब नहीं लौटेंगे तेरे बड़े पापा

इसके बाद अनार सिंह ने लालचंद के मोबाइल नम्बर पर फोन कर मनीषा को कहा कि तेरे पापा व तेरे बड़े पापा शिवलाल ने तुझे लाकर अच्छा नहीं किया। अब शिवलाल तुम्हें कभी नहीं मिलेगा। यह कहकर फोन काट दिया। इस पर रटलाई थाने में गुमशुदगी दर्ज करवाई। इसके बाद शिवलाल का शव कुएं से बरामद हुआ।

यह वीडियो भी देखें

विशेष टीम ने जंगल से दबोचा

जिला पुलिस अधीक्षक हत्या के मामले में खुलासे के लिए एडिशनल एसपी चिरंजी लाल मीना, डीएसपी हर्षराजसिंह खरेड़ा, रटलाई थानाधिकारी लोकेश मीणा की अगुवाई में टीम का गठन किया। मुखबिर तंत्र से सूचना के आधार पर उनकी तलाश शुरू की गई, तो तीनों बकानी के गांव भानपुरिया निवासी अनारसिंह लोधा (22), गिरिराज लोधा (20) और थोबडिया खुर्द निवासी राजू नजर आए, जो पुलिस की गाड़ी को देखकर जंगल में भागने लगे। इस पर पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया।