23 दिसंबर 2025,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

झालावाड़

Weather Report : बारिश के साथ अंधड़, पेड़ टूटे, खंभे गिरे

अब बरसात बनी परेशानी : सोयाबीन, उड़द व मक्का की फसल अब खराब होने का अंदेशा

Google source verification

झालावाड़. शहर व जिले में शुक्रवार को अंधड़ के साथ बरसात हुई। इससे कई जगह पेड़ टूट गए तो कई बिजली के खंभे उखड़ गए। झालरापाटन नगर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर को बरसात के साथ चली तेज आंधी से कई जगह पेड़ टूट कर गिर गए। दोपहर तीन बजे आसमान में घटाटोप बादल छाने के साथ ही तेज आंधी के साथ झमाझम बरसात शुरू हुई। अचानक बरसात आने से कृषि उपज मंडी में खुले मैदान में रखी व्यापारियों और किसानों की उपज भींग गई। तेज आंधी चलने से झालावाड़ मार्ग पर कल्पतरु पाश्र्वनाथ नसिया तिराहा पर पेड़ के बिजली की लाइन पर गिरने से खंभा और डीपी गिर गए। यहां पर स्थित ट्रैक्टर शोरूम के बाहर डिस्प्ले में खड़े ट्रैक्टर पर भी पेड़ गिरने से आधा दर्जन ट्रैक्टर क्षतिग्रस्त हो गए। तेज आंधी से नगर की विद्युत आपूर्ति व्यवस्था गड़बड़ा गई और घंटों तक बिजली बंद रही। गांव प्रत्याखेड़ीखेड़ी से रातीतलाई मार्ग पर भी अंधड़ के कारण कई पेड़ टूट कर गिरने से आम रास्ता बंद हो गया। इससे लोगों को आवाजाही में परेशानी हुई। बाद में ग्रामीणों ने टूटे हुए पेड़ को हटाकर रास्ता चालू किया।
खानपुर. सूमर कस्बे में दोपहर करीब 3 बजे तेज हवा के साथ बारिश होने से मुख्य सडक़ मार्ग पर पेड़ गिर गया। इससें बारां-सांगोद जाने वाले वाहन चालको का रास्ता एक घंटे बाधित रहा। एक घंटे की मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने मिलकर रास्ते से पेड़ को हटाया। उसके बाद मार्ग सुचारू हुआ। खानपुर कस्बे शुक्रवार सुबह 15 मिनट तेज बारिश हुई। वहीं दोपहर बाद 2.50 बजे से 20 मिनट तक तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। इससे पुराना तहसील भवन परिसर डाक घर परिसर में पानी भर गया। गलियारों सडक़ों पर पानी बह निकला।
भीमसागर. कस्बे समेत समूचे क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर बाद तेज हवाओं के साथ झमाझम बरसात का दौर शुरू हुआ, जो करीब आधे घण्टे तक जारी रहा। किसानों ने बताया कि अब सोयाबीन की कुछ किस्मों की फसल में नुकसान हो रहा है। तेज बारिश होने से फलियां टूट कर गिर रही हैं।
सुनेल. कस्बे में शुक्रवार दोपहर बाद करीब तीन बजकर 44 मिनट पर हवा के साथ मूसलाधार बारिश शुरू हुई जो साढ़े चार बजे तक जारी रही। इस दरमियान बरसाती पानी से सडक़ें दरिया बन गई। तहसील सूत्रों के अनुसार शुक्रवार शाम 5 बजे तक 29 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की। वहीं 1 जून से अभी तक 503 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की।
असनावर. कस्बे समेत क्षेत्र में शुक्रवार को आंधी हवा के साथ कुछ देर बारिश हुई। इस दौरान तेज हवा से नेशनल हाइवे 52 पर जूनाखेड़ा पेट्रोल पंप के समीप बम्बूल का पेड़ सडक़ किनारे अचानक आ गिरा। इसके अलावा इससे कुछ आगे एक ओर बम्बूल का पेड़ गिर गया। हाइवे किनारे दो पेड़ गिर जाने से सडक़ की पटरी पर दुपहिया वाहन नहीं निकल पाए। अचानक हवा से सडक़ पर गिरे पेड़ के नीचे कोई नहीं आने से हादसा टल गया।
रटलाई. कस्बे में शुक्रवार सुबह एवं दोपहर में एक घण्टे जोरदार बारिश हुई। इससे खेतों में पानी भरने के साथ ही कुएं भी लबालब भर गए हैं। कस्बे में सुबह 9 बजे आधे घण्टे प दोपहर 3 बजे बाद करीब आधा घण्टे तेज बारिश हुई। बारिश ने किसानों की ङ्क्षचता बढ़ा रही है।