10 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

catch_icon

प्लस

epaper_icon

ई-पेपर

profile_icon

प्रोफाइल

Chandrodaya Jain Tirtha Chandkhedi…122 देशों में सुधा सागर महाराज के प्रवचनों का सीधा प्रसारण होगा

चांदखेड़ी में पंचकल्याणक महोत्सव 14 दिसम्बर से चांदखेड़ी ऐतिहासिक अतिशय क्षेत्र

2 min read
Google source verification
Chandrodaya Jain Tirtha Chandkhedi...122 देशों में सुधा सागर महाराज के प्रवचनों का सीधा प्रसारण होगा

Chandrodaya Jain Tirtha Chandkhedi...122 देशों में सुधा सागर महाराज के प्रवचनों का सीधा प्रसारण होगा

खानपुर. कस्बे के चंद्रोदय अतिशय क्षेत्र चांदखेड़ी में 14 से 19 दिसम्बर तक आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय स्तर के पंचकल्याणक महोत्सव को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस हाल में विभिन्न समाजों के पदाधिकारी व गणमान्य लोगों की बैठक आयोजित की।इसको संबोधित करते हुए कमेटी अध्यक्ष हुकम जैन ने कहा कि 300 वर्षों बाद चांदखेड़ी में अंतरराष्ट्रीय स्तर का पंचकल्याणक समारोह आयोजित हो रहा है। जो जैन समाज व खानपुर कस्बे के लिए गौरव की बात है। मुनि सुधासागर महाराज द्वारा चातुर्मास के साथ ही पंचकल्याणक भी उनके सानिध्य में आयोजित होगा। इस आयोजन सभी 36 कौमों के लोगों के सहयोग से ऐतिहासिक जुलूस निकाला जाएगा। समारोह को सफल बनाने के लिए कई कमेटियों का गठन कर संयोजक बनाए हैं। व्यापार महासंघ अध्यक्ष ललित राठौर ने बताया कि चांदखेड़ी ऐतिहासिक अतिशय क्षेत्र है। ऐसे में कस्बे के सभ्ीा प्रवेश मार्गो पर स्वागत द्वारों का निर्माण कराया जावे। इस पर कमेटी ने बताया कि शीघ्र ही भी मार्गों पर पत्थर के सिंह द्वारों का निर्माण कराया जाएगा। महोत्सव के दौरान ही 16 दिसम्बर को पिच्छी परिवर्तन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। समारोह के तहत 14 को गर्भ कल्याणक, 16 को जन्म कल्याणक, 17 को तप कल्याणक, 18 को केवलज्ञान कल्याणक व 19 को मोक्षकल्याणक आयोजन होगा। साथ ही सुधासागर महाराज के सानिध्य में मुनि प्रसाद सागर, मुनि शैल सागर, उत्तम सागर, पुराण सागर, गंभीरसागर, मुनि महासागर, निष्कंप सागर व धैर्यसागर माहाराज के सानिध्य मे सभी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कमेटी अध्यक्ष ने बताया कि चांदखेड़ी देश व विदेशों में ख्याति प्राप्त होने के कारण विश्व के 122 देशों मे महाराज के प्रवचनों का सीधा प्रसारण किया जा रहा है।बैठक में महामंत्री नरेश वैद, कोषाध्यक्ष गोपाल जैन एडवोकेट के अलावा कस्बे के व्यापार महासंघ अध्यक्ष ललित राठौर, ग्रेन मर्चेन्ट संघ अध्यक्ष प्रहलाद गोयल, ओमप्रकाश खंडेलवाल, प्रभुलाल रोहिड़ा, सत्यनारायण कक्कड़, हरीश जिंदल, प्रदीप शर्मा सहित गणमान्य लोगों ने भाग लिया।
बड़े मेरी बात को मानेंगे यह भाव पतन का कारण ..सुधासागर महाराज
संसार में केवल सुख, दुख पर व्यक्ति जी रहा है, अशुभ चेष्टा ज्यादा होती है और शुभ कम। बड़े व्यक्ति मेरी बात कब मानेंगे, यह भाव पतन का कारण है। यह बात पुंगव संतश्री सुधासागर महाराज ने चंद्रोदय तीर्थ क्षेत्र चांदखेडी जैन मंदिर में चल रहे चातुर्मास के दौरान प्रवचन में श्रावकों से कहीं। महाराज ने कहा कि सामने वाले से अपेक्षा मत करो की वह आपको अपना मानता है। आप यह देखो कि आप उसे अपना मानते हो या नहीं। बेटे की तरफ मत देखो वह कितना तुम्हें मानता है, यह देखो कि आप अपने बेटे को कितना मानते हैं। उसकी कितनी चिंता करते हैं। अंतर चेतना से कहना चाहिए बेटा मेरा है और रहेगा। महाराज ने पुत्र और बेटे के संबंध के बारे में विस्तार से व्याख्या करते हुए कहा कि जिंदगी में सबसे बड़े उत्थान का सूत्र है कि हमसे बड़े हैं वह मेरे अनुसार नहीं चले, हम उनके अनुसार चलें। उन्होंने कहा कि गुरु का गुणगान करो, ऐसा वरदान मांगो कि मैं सदा भगवान का ध्यान कंरू। चांदखेडी के अध्यक्ष हुकम जैन काका ने बताया कि मुनि संघ के सानिध्य में चल रहे प्रवचन कल्याणकारी,परोपकारी, ज्ञानवर्धन य हैं। रविवार को जीवन में सम्बंधों का महत्व समझाया। कमेटी के महामंत्री नरेश जैन वैद, कोषाध्यक्ष गोपाल जैन, अजय बाकलीवाल, महावीर जैन, प्रशांत जैन, कैलाश जैन भाल सहित कमेटी के सदस्यों सहित हर व्यक्ति चातुर्मास में अपना सहयोग कर रहा हैं। मुनिश्री के संघ में मुनि महासागर महाराज, मुनि निष्कंप सागर महाराज, क्षुल्लक गंभीर सागर और धैर्य सागर महाराज की उपस्थिति में श्रावकों का कल्याण हो रहा है।