
पॉजिटिव केस बढ़े,पॉजिटिव केस बढ़े
झालरापाटन. नगर में कोरोना पॉंजिटिव की संख्या बढ़कर 5 होने के बाद प्रशासन व पुलिस नेे सख्ती और बढ़ा दी है।
प्रशासन कोरोना संक्रमित परिवार के लोगों सेे पिछले दिनों सम्पर्क में आए लोगों की जांच करा रहा है। इसके साथ ही इनके रिहायशी स्थल के आस पास की परिधी मेें विशेष नजर रखी जा रही है। जीरो मोबिलिटी घोषित करने के बाद इस क्षेत्र को पूरी तरह से कफ्र्यू ग्रस्त कर दिया है। इस क्षेत्र में रहने वाले परिवारों को दूध सरस डेयरी के माध्यम से व सब्जी और राशन के लिए इनकी मांग की पर्चियां पुलिस व नगरपालिका कर्मचारी लेकर आवश्यकता की पूर्ति करा रहे हैं।
नगरपालिका की ओर सेे इस क्षेत्र में लगातार सैनेटाइजेशन कराया जा रहा है। राजकीय सैटेलाइट चिकित्सालय प्रभारी डॉ. एचपी लखवाल ने बताया कि चिकित्साकर्मी राजेश, जोयब, अशोक नागर, नरेश पोर्टर, मयंक लववंशी, रजनी मीणा, मुजाहिद, अलताफ, गोविन्द, सैफ अली, गिरिश, सुरेश, केवलचंद, हंसराज, सुभाष यादव, संतोष शर्मा, सोना, दीप कंवर व गिरिश शर्मा ने नेतृत्व में 10 चिकित्सा दलों ने 1 से 3 किमी परिधी के 601 घरों पर 3685 सदस्यों की स्क्रीनिंग की।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश यादव, उप अधीक्षक विजयशंकर शर्मा नेे शहर थाना प्रभारी जगदीश प्रसाद के साथ पूरे नगर का दौरा कर मोबिलिटी क्षेत्र मेें बढ़ाई सुरक्षा के हालात का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि नगर में पुलिस मोबाइल टीम व ड्रोन से भी पूरी तरह सेे नजर रखी जा रही है। मोबिलिटी क्षेत्र में आवाजाही पूरी तरह से बंद है। उन्होंने नागरिकों से नगर हित में संयम रखते हुए प्रशासन को सहयोग करने की अपील की। वहीं आरएसएस कार्यकर्ताओं नेे नगर में सैनेटाइजेशन किया। कोरोना संक्रमण के तहत लॉकडाउन होने से संघ की शाखाएं लगना बंद हो गई हैं, लेकिन स्वयं सेवक इस दौरान सेवा कार्य में जुटकर लगातार सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।
जांच के सैम्पल लेने में डिस्टेंस की पालना नहीं
चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से सैम्पल लेने के दौरान सोशल डिस्टेंस की पालना नहीं की जा रही है। सैम्पल लेने के लिए शांतिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर गली में पहुंचे चिकित्सा दल ने लोगों के घर जाकर सैम्पल लेने के बजाए सूचना कर इन्हें जीरो मोबिलिटी क्षेत्र होने के बावजूद एक जगह एकत्र कर लिया। इससे ये लोग बारी आने के लिए इंतजार मेें एक घंटे तक बैठे रहे और इस दौरान सोशल डिस्टेंस की भी पालना नहीं हुई। 4 जनों केे पॉजीटिव आने के बाद पूरा नगर दहशत में है वहीं विभाग मामले को गंभीरता से नहीं ले रहा है, इससे लोगों में रोष है।
लैब में लीक हुआ सैंपल, दोबारा लेकर कराई जांच
झालावाड़. मेडिकल कॉलेज में झालरापाटन सहित ग्रामीण क्षेत्रों से करीब 100 सैंपल लिए गए थे। लेकिन जांच के दौरान एक सैंपल लीक होने से सारे सैंपल दूसरी बार लिए गए। ऐसे में सभी लोग शाम तक जांच आने का इंतजार करते रहे, लेकिन देर रात को जांच आई। वहीं लैब में कोरोना जांच के लिए लाया गया सैंपल लीक होने पर पूरी माइक्रोबायोलॉजी की वाइरोलॉजी लैब को पूरी तरह से फ्यूमिकेट करवा गया है। जिला कलक्टर सिद्धार्थ सिहाग ने बताया कि गुरुवार को एक सैंपल लीक होने से जांच में समय लगा है। सभी सैंपल दोबारा लिए गए।
बिना बैंड-बाजा आई बारात, बने हमसफर
अकलेरा. सागोनी गांव में लॉकडाउन के बीच बिना बैंड बाजे के बनेट गांव निवासी कलावती का विवाह गोडिय़ा निवासी हरकचंद के साथ हुआ। दुल्हन के भाई ने बताया कि शादी में उपखंड अधिकारी मनोहरथाना कि अनुमति से हिंदू रीति-रिवाज से विवाह हुआ। इसमें राज्य सरकार के निर्देशों की पालना करते हुए सोशाल डिस्टेन्स का पूरा पालन किया। शादी में परिवार के सदस्य ही सम्मिलित शामिल हुए।
चौमहला. लॉकडाउन में विवाह हुआ। ककराना व्यापारी यशवंत जैन के पुत्र हिमांशु की शादी 7 मई को निर्धारित थी। कलक्टर से अनुमति लेकर दूल्हे सहित 5 लोग मोहनखेड़ा मध्यप्रदेश पहुंचे तथा सादे समारोह में सोशल डिस्टेन्स का पालन व मास्क लगाकर विवाह हुआ। इससे पूर्व 4 मई को भी संजय जैन के पुत्र रौनकजैन का प्रतापगढ़ जाकर विवाह हुआ।
मनोहरथाना. जेतपुरा गांव निवासी दूल्हा को 5 बारातियों को जावर ले जाकर दुल्हन ले आया। इसके बाद मनोहरथाना के बांके बिहारी मंदिर पर वर वधु ढोकने पहुंचे। दूल्हा सोनू बैरवा ने बताया कि उपखण्ड अधिकारी से परमिशन लेकर विवाह किया।
Updated on:
8 May 2020, 4:10 PM IST
Published on:
8 May 2020, 4:08 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.