1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

निर्धारित राशि से 35.35 प्रतिशत कम दर पर हो गया पेंचवर्क का टेण्टर ?

कार्य से पहले गुणवत्ता पर सवाल खड़े

3 min read
Google source verification
निर्धारित राशि से 35.35 प्रतिशत कम दर पर हो गया पेंचवर्क का टेण्टर ?

कार्य से पहले गुणवत्ता पर सवाल खड़े

भवानीमंडी. बारिश से क्षतिग्रस्त हुई क्षेत्र की सड़कों की मरम्मत व पेंचवर्क को लेकर पीडब्ल्यूडी द्वारा निकाली ऑनलाइन टेण्डर प्रक्रिया में सरकार द्वारा निर्धारित राशि से 35.35 प्रतिशत ब्लो (कम दर पर) में ही पेंचवर्क के टेण्टर हो गए। इससे पेंचवर्क से पूर्व ही सड़क की गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो गए हैं।
वहीं 23 सितंबर को पीडब्ल्यूडी ने पेंचवर्क के लिए 53 लाख की ऑन लाइन टेण्डर प्रक्रिया की थी। हालांकि सिस्टम में भी यही है, जिस ठेकेदार की रेट कम होगी वही कार्य करने का हकदार होगा। इस पर 6 फर्मों द्वारा किए आवेदन में हरिसिंह गुर्जर फर्म के 35.35 ब्लों में टेण्डर हुआ।
-काम में होगा भ्रष्टाचार
जब इतनी कम रेट में ठेकेदार द्वारा सड़कों की पेंचवर्क कर मरम्मत की जाएगी तो जाहिर है काम में भ्रष्टाचार तो होगा ही। विभाग ने काम की गुणवत्ता को लेकर जो गाइड लाइन तैयार की है, उसके अनुसार तो इतनी कम रेट में गुणवत्ता के साथ काम हो ही नहीं सकता है। फिर भी विभाग द्वारा सड़कों की मरम्मत गुणवत्तापूर्ण करने का दावा किया जा रहा है।
-भ्रष्टाचार भी जग जाहिर है
भ्रष्टाचार कैसे सिस्टम से निकले, यदि इस तरह के टेण्डर निकलते रहे तो, ठेकेदार 35 प्रतिशत ब्लो में ठेका लेगा। इसके अलावा 15 प्रतिशत का खर्च अलग से होता है। नाम नहीं छापने की शर्म पर अन्य ठेकेदार ने बताया कि 12 प्रतिशत जीएसटी, 2 प्रतिशत इनकम टेक्स, 3 प्रतिशत रायल्टी, 1 प्रतिशति वेलफेयर व इसके अलावा ठेके की राशि की 10 प्रतिशत राशि सिक्यूरटी के रूप में विभाग को दी जाती है। जिसके लिए ठेकेदार कार्य करता है। वहीं राशि काम पूरा होने के 3 वर्ष बाद मिलती है। अब यहां पर सरकार के नियम कायदे फेल होते नजर आ रहे हैं, सरकार जिस कार्य को एक रुपए में करना बताती है, उसे ठेकेदार ब्लो रेट डालकर चुनौती दे रहे हैं।
-टेण्डर प्रक्रिया ऑनलाइन की जाती है। हमारे द्वारा काम की गुणवत्ता का ध्यान रखते हुए सड़क के पेचवर्क कर मरम्मत कराई जाएगी।
अनिल गर्ग, अधिशासी अभियंता, सार्वजनिक निमार्ण विभाग, भवानीमंडी

जल्द हो सर्वे, क्लेम मिले
-रैली निकाल सौंपा ज्ञापन
मनोहरथाना. कस्बे में मंगलवार को भारतीय किसान संघ के सैंकड़ों किसानों ने अतिवृष्टी से नष्ट फसलों का सर्वे कराकर मुआवजा राशि दिलाने सहित 5 सूत्रीय मांगों को लेकर रैली निकाल कर उपखण्ड अधिकारी को ज्ञापन दिया।
इसमें 90 प्रतिशत नष्ट फसलों का वास्तविकसर्वे कराकर मुआवजा दिलाएं, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में बीमित किसानों को खराबे का शत प्रतिशत क्लेम मिले, सहकारिता क्षेत्र में आ रही किसानों की समस्याओं का समाधान किया जाए, खरीब की फसल अधिकांश किसानों की खराब हो चुकी है, एसी स्थिति में रबी की फसल उत्पादन में आवश्याक विद्युत कृषि कनेक्शन बिल व घरेलू बिजली बिल देने में सक्षम नहीं है उनका 6 माह का बिल माफ किया जाए एवं आगामी छ: मासिक बिल भुगतान की व्यवस्था की जाए, सरकार बनाने के उद्देश्य से किसानों को दिए वचनों के अनुसार सभी का दो लाख रुपए तक का कर्ज सभी बैंकों का बिना किसी शर्त पर माफ हो। मौके पर संघ सम्भाग उपाध्यक्ष जगदीश खाती, जिला मंत्री राधेश्याम गुर्जर, जिला प्रभारी राजेन्द्र वर्मा, तहसील अध्यक्ष ओमप्रकाश तंवर, उपाध्यक्ष बद्रीलाल, प्रचारक नेमीचन्द लोधा, मंत्री पप्पूलाल तंवर आदि मौजूद रहे।

बड़ाय में सूने मकान में चोरी
बकानी. बड़ाय गांव में सूने मकान में चोर 35 हजार रुपए नकदी और 400 ग्राम चांदी की रकम ले गए। घनश्याम गुप्ता पुत्र रामकुमार गुप्ता परिवार सहित बेटे के यहां कोटा गए थे। सोमवार रात चोरों ने दूसरी मंजिल पर रस्सी की मदद से पीछे के रास्ते से छत पर चढ़ कर मकान में से नकदी एंव चांदी की रकम चौरी कर के ले गए। मंगलवार सुबह जब पड़ौसीयों ने मकान की दूसरी मंजिल से रस्सी लटकती देखी को इसकी सूचना मोबाइल पर घनश्याम गुप्ता को दी। इस पर घनश्याम गुप्ता गांव आए तो चोरी का पता लगा। पुलिस ने पहुंच कर मौका-मुआवना कर मामला दर्ज किया।

तारज में कलक्टर को बताई समस्याएं
भीमसागर/सारोला. क्षेत्र के तारज के सेवा केंद्र परिसर में मंगलवार रात्रि को कलक्टर की रात्रि चौपाल में ग्रामीणों ने समस्याएं बताई। किसानों ने कलक्टर को बारिश से खराबे, सड़क, बिजली समेत अन्य परेशानियां बताई। इस दौरान एसडीएम प्रमोद सिंधव, तहसीलदार राजेन्द्र मीणा, बीडीईओ सुधीर पाठक, तारज सरपंच टीना मारोठिया, ग्राम विकास अधिकारी राजेन्द्र कुमार, पटवारी भूपेंद्र नागर, विद्युत विभाग सहायक
अभियंता पूरनमल मीणा, पीडब्ल्यूडी, जल संसाधन समेत सरकारी आला-विभागों अधिकारी चौपाल में मौजूद रहे।

Story Loader