1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोपित कथित तांत्रिक गिरफ्तार

-कुलदीप सिंह को घर से धरा पुलिस ने-एक दशक से चला रहा था शहर में माता का दरबार- आंखों पर पट्टी बांध करता था निर्वस्त्र
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

झालावाड़

•

image

Hari Singh gujar

•

Updated: 27 Mar 2018, 5:44 PM IST

आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोपित कथित तांत्रिक बाबा को पुलिस ने किया गिरफ्तार

आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोपित कथित तांत्रिक बाबा को पुलिस ने किया गिरफ्तार

झालावाड़. गत दिनों युवक युवराज सिंह को आत्महत्या के लिए मजबूर करने के मामले में आरोपित कथित तांत्रिक कुलदीपसिंह को कोतवाली पुलिस ने मंगलवार दोपहर करीब 11.30 बजे गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस उपअधीक्षक छगनसिंह राठौड़ ने बताया कि पुलिस ने थोरोलिन जांच की। सभी साक्ष्य एकत्रित किए। इसमें कुलदीप सिंह द्वारा बच्चों की आंखों पर पट्टी बांध कमरे में ले जाकर निर्वस्त्र कर अश्लील हरकतें करने की बातें सामने आई है। मृतक युवराज सिंह के साथ भी घटना वाले दिन मारपीट की गई। इससे परेशान होकर शायद उसने मौत को गले लगा लिया। साथ ही कुलदीप सिंह ने युवराज से यह भी कहा कि तू कल मरता हो तो आज मर जा। इस तरह से स?ाी के सामने बेइज्जत होने से परेशान होकर युवराज उर्फ बाबू ने आत्महत्या कर ली है।
आरोपित कुलदीपसिंह को पुलिस ने छेड़छाड़ व आत्महत्या के लिए उकसाने सहित अन्य धाराओं में गिरतार किया है। इसमें पीडि़तों की मेडिकल जांच भी कराई जाएगी। सोशल मीडिया पर अश्लील संदेश आदि की धाराएं भी जोड़ी जाएंगी। इस दिशा में अभी जांच जारी है। अभी रिमांड लेकर और पूछताछ करेंगे।

मोबाइल खंगालेगी पुलिस-
आरोपित के मोबाइल को पुलिस खंगालेगी। इससे भी कई राज खुलेंगे लेकिन इस पर दोनों में से एक का भी प्रिंगर पिं्रट होना जरूरी है। मोबाइल का लॉक खुलवाकर मोबाइल को एक्टीवेट करेंगे। पुलिस युवराज के मोबाइल को भी एक्टिवेट करेगी।

सात पीडि़तों के भी बयान लिए-
घटना से संबंधित करीब साथ पीडि़तों के बयान पुलिस ने लिए हैं। इसमें बूंदी व उज्जैन की बालिकाएं भी शामिल है। ज्यादातर पीडि़त झालावाड़ के हैं। इसमें और भी लोगों के सामने आने पर जांच की जाएगी।

यह था पूरा मामला-
आरोपित द्वारा प्रताडि़त करने पर झालावाड़ निवासी सोहनसिंह के पुत्र युवराजसिंह उर्फ बाबू ने 19 फरवरी को घर में ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। वहीं मृतक के पिता सोहन सिंह ने आरोप लगाया कि वह युवराजसिंह के लिए लड़कियां देखने जाते हैं तो कुलदीप सिंह को पता चलने पर वह लड़कियों के परिजनों को भ्रमित करता था, तो मेरे पुत्र को भी शादी नहीं करने के लिए प्रेरित करता था।
अब तक क्या हुआ
पुलिस ने 15 मार्च को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। 18मार्च को सर्व समाज से मृतक के परिजनों सहित अन्य लोगों ने शहर में नवरात्र पर निकले जुलूस में सर्वसमाज से मृतक युवराज को न्याय दिलाने की गुहार लगाई। 23 मार्च को आरोपितों की गिर?तारी की मांग को लेकर पंचमुखी बालाजी मंदिर से मिनी सचिवालय तक पैदल रैली निकाल कर अतिरिक्त जिला कलक्टर से बूंदी, बारां, झालावाड़ सहित अन्य शहरों से आए लोगों ने आरोपितों को गिर?तार करने की मांग की। 27 मार्च को पुलिस ने 11.30 बजे स्वयं के आवास से गिरफ्तार कर लिया।

अपने आप को बताता है माता का रूप
पुलिस ने बताया कि आरोपित गोदाम की तलाई स्थित अपने स्वयं के मकान पर जय मां शक्ति के नाम से मंदिर चला रहा है। आरोपित अपने आप को माता का रूप बताता था। माता का दरबार लगाता है। कुलदीपसिंह द्वारा वर्ष में एक बार महिला के वस्त्र पहनकर पूरे झालावाड़ शहर में गुरूदीक्षा शोभायात्रा निकालता था। इस दौरान शोभायात्रा में कई अनुयायी भी मौजूद रहते थे।

तांत्रिक क्रियाएं भी करता था-
मंदिर पर आने वाले लोगों पर कुलदीपङ्क्षसह तांत्रिक क्रियाएं करता था। इससे अधिकतर लड़के-लड़कियां वशीकरण में रहते थे। दीक्षा के बहाने कमरे में बुलाकर अश्लील हरकतें किया करता था। जब कोई लड़के-लड़कियां विद्रोही हो जाते थे तो उन्हें मानसिक रूप से प्रताडि़त कर मारपीट करता था। लड़कियों को बदनाम करने की धमकी भी दिया करता था।

आठ साल पहले शुरू हुआ था मंदिर-
कुलदीपसिंह द्वारा गुरूदीक्षा देने का कार्यक्रम 22 मई 2010 में शुरू हुआ था। इस दौरान ही अगले वर्ष की दीक्षा की तिथि तय हो जाती थी। ताकि सभी लोगों को पता चल सके। एक वर्ष तक पूरा प्रचार-प्रचार हो सके। अभी तक करीब ९ बार गुरूदीक्षा का कार्यक्रम हो चुका है।

ऐसे बनता है लिपिस्टिक वाला बाबा
कुलदीप ङ्क्षसह बड़े-बड़े बाल रखता हैं, दिन में महिला के कपड़े पहनकर रखता है। ओटों पर लिपस्टिक लगाता है। नाक में बाली,कान में कुंडल, हाथ में कंगन, माथे पर बिंदिया, पैरों में पायल, बिछ्यिा सहित पूरे सोलह शृंगार करता था। श्रंृगार के लिए ब्यूटी पार्लर की महिलाएं आती थी।

बड़ी खबरें

View All

झालावाड़

राजस्थान न्यूज़