
आरक्षण की मांग को लेकर कहार-कीर केवट समाज ने भरी हुंकार
झालावाड़. राजस्थान कहार, कीर,मेहरा केवट, कश्यप प्रदेश आरक्षण संघर्ष समिति के बैनर तले सोमवार को कहार समाज के लोगों ने पांच प्रतिशत विशेष आरक्षण सहित व केवट बोर्ड की स्थापना सहित अन्य मांगों को लेकर झालावाड़ में सड़कों पर उतर कर शक्ति प्रदर्शन किया। रैली के दौरान हुई सभा में समाज केलोगों ने भाजपा व कांग्रेस दोनों दलों को जमकर कोसा। समाज ने भाजपा पर उपेक्षा व अनदेखी का आरोप लगते हुए मिनी सचिवालय के बाहर प्रदर्शन कर प्रदेश संयोजक उमाशंकर कहार के नेतृत्व में जिला कलक्टर को ज्ञापन सौंपा। तथा अपनी मांगों पर जल्द सुनवाई नहीं होने पर हाईवे जाम व रेल रोकों आंदोलन की चेतावनी दी
वोटों की राजनीति से नुकसान-
आरक्षण संघर्ष समिति के प्रदेशसंयोजक उमाशंकर कहार ने कहा कि बीते सात वर्षोसे आरक्षण सहित अन्य मांगों को लेकर समाज आंदोलनरत है लेकिन भाजपा व कांग्रेस ने हमेशा वोटों की राजनीति की है।कभी समाज के विकास व उन्नति के बारे में कोईसुनवाई नहींकी।उन्होंने कहा कि समाज अपने हक के लिए एकजुट होकर संघर्ष करे तभी समाज का विकास और उद्धार हो सकता है। उन्होने बताया कि यूपी की तर्ज पर कहार समाज को राजस्थान में अनुसूचित जाति में शामिल किया जाना चाहिए।या फिर पांच प्रतिशत विशेष आरक्षण दिया जाएं।तथा प्रत्येक जिले के तहसील मु?यालय पर समाज के छात्रावास निर्माण के लिए जमीन आवंटित की जाएं।
Read more-वाहन फोर सॉफ्टवेयर से रूकेंगे फर्जी रजिस्ट्रेशन.
शिक्षित है तो सबकुछ है -
कहार समाज आरक्षण संघर्ष समिति के मीडिया प्रभारी सत्यनारायण कहार ने कहा किसमाज में शिक्षा की कमी हैंं। इसलिये बालकों के साथ-साथ बालिकाओं को भी समान समझ कर शिक्षित करें। उन्होने कहा कि समाज के लोगों को नदी नाले तालाबों में स्थित पेटाकाशत जमीन कर खातेदारी अधिकारी देना चाहिए।
कहार समाज झालावाड़ के अध्यक्ष सत्यनाराण खजूरिया ने कहा कि जो दल समाज के विकास व उन्नति में सहयोग करेंगा उस दल को समर्थन मिलेगा।
सभा में अजमेर जिले के ग्राम गुलगांव के समाज पदाधिकारी जयकिशन कहार ने कहा कि समाज बहुत पिछड़ा हुआ है इसके लिये समाज केलोगों को लामबंद होकर अपने हक के लिए समय-समय पर संघर्ष करते रहना चाहिए।
समिति प्रदेश महिला अध्यक्ष सरिता केवट ने कहा कि समाज के विकास में महिलाओं की भागीदारी भी रहती है। इसलिये शिक्षा से वंचित बालिकाओं को नियमित स्कूल भेजे ।
रैली में गूंजे हक के नारे-
आरक्षण सहित अन्य मांगों को लेकर कहार समाज की रैली स्थानीय भोई बस्ती में श्री ठाकुर जी मंदिर से शुरू होकर चंदा महाराज की पुलिया चौथ माता मंदिर सहित शहर के प्रमुख मार्र्गों से होते हुए मिनी सचिवालय पहुंची यहां पर समिति के प्रदेश संयोजक उमाशंकर कहार की अगुवाईमें समाज के लोगों ने कलक्टर कार्यालय में ज्ञापन सौंंपा।
धरने व रेली के दौरान समाज के लोग अपने हक के लिए -
नारे लगाते हुए चल रहे थे। शांति व्यवस्था के लिए पुलिस का माकूल प्रबंध था।
मांगे नहीं मानी तो चुनाव में देंगे जवाब - प्रदेश संयोजक उमाशंकर कहार ने पत्रिका से विशेष बातचीत में कहा कि भाजपा सरकार कहार समाज की मांगे नहीं मानेगी तो इसका जवाब समाज आने वाले उपचुनाव अजमेर मांडलगढ व अलवर तथा २०१८ के विधानसभा चुनाव में देंगी।
Read more-सड़क दुर्घटनाओं से भी लोग नहीं ले रहे सबक..
इन्होने भी किया संबोधित-
रैली को अजमेर के प्रतापकुमार कहार , मनोज कहार, सोराज कहार, पर्वतारोही जैकी कहार, कोटा के बनवारी केवट, चितौडगढ़ के जिला अध्यक्ष धर्मराज कीर, भरतपुर के अमरसिंह कहार, जालौर के राकेश कश्यप, बूंदी से बनवारी कहार जयपुर से राकेश धीवर ,कोटा से कुंजबिहारी व हिंडौन से हुकम सिंह कश्यप बारां से लोकेश कहार सहित अन्य समाज के वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किए। सभा का संचालन अध्यापक भैरूलाल कश्यप ने किया। कहार समाज ने दिखाई एकजुटता दिखाते हुए मांगे नहीं मानने पर मिनी सचिवालय के सामने धरना देने की बात कही।
Published on:
26 Dec 2017 12:02 pm
