झालावाड़.राज्य नोडल अधिकारी डॉ. अभिनव द्वारा सुबह 8 बजे सीएचसी अकलेरा का निरीक्षण किया। चिकित्सालय परिसर ईमरजेन्सी सेवाओं, लेबर रूम, एनबीएसयु,ओटी, डायलिसिस यूनिट, ऑक्सीजन प्लान्ट आदि का निरीक्षण किया गया। परिसर की सफाई व्यवस्था ठीक नहीं होने के कारण नाराजगी व्यक्त की। नगर पालिका के सहयोग से उचित सफाई व्यवस्था करवाने के एिल कहा।लेबर रूम, एनबीएसयु, ब्लड स्टोरेज एवं डायलिसिस यूनिट में किए गए कार्य को सराहा गया।