8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चल फिर नहीं पा रहा था मरीज, आठ घंटे चला ऑपरेशन अब चल सकेगा

-एसआरजी चिकित्सालय में न्यूरो सर्जरी विभाग में किया जटिल ऑपरेशन
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

झालावाड़

•

image

Hari Singh Gujar

•

Updated: 15 Oct 2023, 9:23 PM IST

The patient was not able to walk, the operation lasted for eight hours

चल फिर नहीं पा रहा था मरीज, आठ घंटे चला ऑपरेशन अब चल सकेगा

झालावाड़.जिले एसआरजी चिकित्सालय में न्यूरो सर्जरी विभाग में एक जटिल ऑपरेशन किया गया। न्यूरो सर्जरी विभाग में मरीज कैलाश का जटिल ऑपरेशन किया जो करीब 8 घण्टे चला। मरीज अब पूरी तरह स्वस्थ्य है। मरीज कैलाश(47) पुत्र भंवरलाल निवासी तितरवासा ने बताया कि वह पिछले एक महीने पहले चलते-चलते अपने गांव में ही नीचे गिर गया था। इससे उसकी गर्दन में दर्द रहने लगा और दाएं हाथ और बाएं पैर में कमजोरी सी महसूस होने लगी। इससे मरीज को चलने फिरने में परेशानी बढ़ गई थी। एसआरजी के न्यूरो विभाग में दिखाया तो डॉ. रामसेवक योगी ने गर्दन की सीटी देखकर बताया कि मरीज के गर्दन की हड्डी अपनी जगह से खिसक गई है। इस दौरान न्यूरो सर्जरी विभागाध्यक्ष डॉ. रामसेवक योगी, डॉ.रामअवतार मालव,डॉ.राजन नंदा, डॉ.सुधीर,, डॉ.रवि व अन्य नर्सिंग स्टाफ शामिल रहा। जरा से गलती भारी पड़ जाती- यह ऑपरेशन बड़ा ही जटिल होता है। इसमें पूरी टीम बहुत मेहनत से काम करती है। इसमें ऑपरेशन को लेकर पहले मरीज की नसों की जांच करके पता किया गया कि दिमाग में जाने वाली नस की स्थिति क्या है। इसके बाद मरीज का 13 अक्टूबर को सफल ऑपरेशन किया, इसमें अगर जरा सी गलती हो जाए तो मरीज का हमेशा के लिए चलना फिरना बंद हो सकता है।

नानादेवी पर होंगे नवरात्र में कई आयोजन

झालावाड़ शहर में गांवडी तालाब के किनारे मां नानादेवी मन्दिर पर नवरात्र में नौ ही दिन गरबा व भव्य आरती होगी।रविवार को घटस्थापना होगी। हर गरबा व बच्चों की प्रश्नोत्तरी, सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। यह जानकारी लक्ष्मीकांत पहाडिय़ा ने दी।