13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पंचमुुखी बालाजी पर बनाई अवैध दुकानों पर चला नगर परिषद का पीला पंजा

-शांति भंग में दो किया गिरफ्तार शहर के पंचमुखी बालाजी मंदिर परिसर में बनाई अवैध दुकानों को नगर परिषद के अतिक्रमण दस्ते ने बुधवार को तौड़ दिया। मंदिर परिसर में बनाई अतिक्रमण कर बनाई अवैध दुकानों को तोडऩे के लिए मंदिर समिति ने पुजारी के खिलाफ नगर परिषद झालावाड़, जिला कलक्टर व संभागीय आयुक्त कोटा […]

less than 1 minute read
Google source verification

-शांति भंग में दो किया गिरफ्तार

शहर के पंचमुखी बालाजी मंदिर परिसर में बनाई अवैध दुकानों को नगर परिषद के अतिक्रमण दस्ते ने बुधवार को तौड़ दिया। मंदिर परिसर में बनाई अतिक्रमण कर बनाई अवैध दुकानों को तोडऩे के लिए मंदिर समिति ने पुजारी के खिलाफ नगर परिषद झालावाड़, जिला कलक्टर व संभागीय आयुक्त कोटा आदि जगह शिकायत कर रखी थी।

हालांकि इस मामले में नगर परिषद झालावाड़ द्वारा पुजारी के परिवार को कई बार नोटिस दिए जा चुके थे, बाजवूद उसके अतिक्रमण नहीं हटाया गया है। इस पर नगर परिषद द्वारा कोतवाली से पुलिस जाप्ता मांगकर बुधवार को अतिक्रमण हटाया गया। इस दौरान पुजारी के परिवार द्वारा विरोध करने पर दो लोगों को शांतिभंग में गिरफ्तार भी किया गया है।

कई बार नोटिस दिए जा चुके है-

नगर परिषद द्वारा पुजारी के परिवार को कई बार अतिक्रमण हटाने के लिए नोटिस दिया जा चुका है। इसके बाद भी अतिक्रमण नहीं हटाया गया है। 4 जनवरी से 2024 से लेकर अभी तक आधा दर्जन बार अतिक्रमण हटाने के लिए नोटिस जारी किए गए है। लेकिन नहीं हटाने पर बुधवार को पुलिस जाप्ता की मदद से दोनों दुकानों तो धवस्त किया गया है। कार्यवाहक आयुक्त शुभम बैसारे ने 5 अप्रेल को नोटिस जारी कर अतिक्रमण हटाने के लिए कहा था। बुधवार को अतिक्रमण हटाने के दौरान नगर परिषद का अतिक्रमण दस्ता व पुलिस उप अधीक्षक हर्षराजसिंहखरेड़ा सहित कई लोग मौजूद रहे।

अतिक्रमण हटाया गया-

पंचमुखी बालाजी मंदिर परिसर से अतिक्रमण हटाया गया है। विरोध करने पर पुजारी के परिजन लोकेश व धनराज को शांतिभंग में गिरफ्तार किया गया है।

चन्द्रज्योति शर्मा, सीआई कोतवाली,झालावाड़।

बड़ी खबरें

View All

झालावाड़

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग