
झालावाड़ जिले के रामगंजमंडी थाना क्षेत्र के हिरियाखेड़ी गांव में एक पिता ने अपनी बेटी के साथ भागे युवक को पकड़कर घर में बंधक बना लिया। आरोपी अपने रिश्तेदारों के साथ मिलकर पिछले 8 दिनों से युवक को रोजाना उल्टा लटकाकर पीट रहा था। लेकिन इस बीच ही मध्य प्रदेश के गुना जिले के सिंग्वासा गांव निवासी सिंग्शुभाष अपने भाई-भाभी से मिलने हिरियाखेडी आया। उसने देखा कि पड़ोसी सिलवार सिंह के घर में एक युवक को बंधक बनाकर रखा गया है। जिसकी रोजाना बेरहमी से पिटाई की जा रही है। सिंग्शुभाष ने सिलवार सिंह को मारपीट से रोका और युवक का फैसला उसके समाज की पंचायत में करवाने की सलाह दी।
जब सिलवार सिंह नहीं मानाए तो सिग्ंशुभाष ने पिटाई का वीडियो बनाकर खैराबाद पुलिस चौकी को सूचना दी। पुलिस ने मंगलवार शाम मौके पर पहुंचकर युवक को छुड़ा लिया। लेकिन पुलिस के जाने के बाद नाराज सिलवार सिंह और उनके रिश्तेदारों ने सिंग्शुभाष पर पथराव कर दिया। उसे एसआरजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज जारी है। युवक ने मारपीट करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
Updated on:
20 Feb 2025 08:43 pm
Published on:
20 Feb 2025 08:39 pm
बड़ी खबरें
View Allझालावाड़
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
