8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Tomato prices…टमाटर हुआ सुर्ख , भाव 100 रुपए तक पहुंचे

- सर्दी में 20 से 30 रुपए किलो बिकता था
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

झालावाड़

•

image

Ranjeet Singh Solanki

•

Updated: 24 Nov 2021, 5:05 PM IST

Tomato prices...टमाटर हुआ सुर्ख , भाव 100 रुपए तक पहुंचे

Tomato prices...टमाटर हुआ सुर्ख , भाव 100 रुपए तक पहुंचे

झालरापाटन। इन दिनों टमाटर की कीमतों में भारी उछाल आ गया है। स्थानीय बाजार में टमाटर की कीमत 80 से 100 रुपए प्रति किलो के आसपास पहुंच गई है। टमाटर की कीमतों में आए उछाल से आम आदमी का जायका बिगड़ गया है। देश के कई राज्यों में बेमौसम बारिश ने टमाटर की कीमतों को आसमान में पहुंचा दिया है। कुछ दिन पहले ही दक्षिण भारत मे हुई जबरदस्त बारिश के कारण टमाटर को लेकर यह संकट आया है। सब्जी विक्रेता बताते हैं कि टमाटर के भाव में आई तेजी को लेकर 75 प्रतिशत ग्राहक दाम सुनकर वापस लौट जाते हैं वही कई ग्राहक दाम अधिक होने से जरूरत से कम मात्रा में टमाटर खरीद कर ले जा रहे हैं। इस कारण अधिकांश जगह रसोई में से टमाटर गायब हो गया है। टमाटर एक ऐसी सब्जी है जो शाकाहारी और मांसहारी दोनों खाते हैं इसीलिए इसके दाम बढऩे से लोग परेशान हैं। टमाटर की कीमतों में पिछले कई दिनों से तेजी देखने को मिल रही है। कल सुबह के खुदरा बाजार में टमाटर की कीमत 80 से 100 रुपए तक पहुंच गई है। आपको बता दें कि सर्दियों में 20 से 30 रुपए के भाव से मिलने वाले टमाटर की कीमत देशभर में आसमान छू रही है। सब्जी विक्रेता दाम बढऩे की वजह बाहर की मंडियों में इसके दाम तेज होने और पेट्रोल डीजल के दाम बढऩे से परिवहन लागत अधिक आना बता रहे हैं।
--
आंध्रप्रदेश और कर्नाटक में बाढ़ का असर
आंध्र प्रदेश और कर्नाटक में बाढ़ के कारण टमाटर की फसल खराब हो गई है। इसी वजह से टमाटर की कीमत आसमान छूने लगी है दोनों राज्यों में टमाटर की खेती वाले इलाके बारिश के कारण बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। दूसरे राज्यों में भी कम पैदावार और ज्यादा मांग की वजह से टमाटर के भाव बढ़े है।
---
पिछले साल दाम गिरे तो बुवाई कम
दक्षिण भारत और महाराष्ट्र में टमाटर की फसल इस बार कम रही है क्योंकि किसानों ने कोरोना के चलते टमाटर की खेती कम की है। इन किसानों को डर था कि उन्हें टमाटर की कीमतें कब मिलेगी। कोरोना से हो गया तो उन्हें इसके दाम एक से दो रुपए प्रति किलोग्राम ही मिलेंगे या फि र उन्हें फसल को फेंकना पड़ेगा। सब्जी विक्रेता बताते हैं कि अगले एक पखवाड़े में स्थिति सामान्य होने की उम्मीद है। उत्तर प्रदेश, राजस्थान, झारखंड, पंजाब, तमिलनाडु, केरल, जम्मू और कश्मीर,अरुणाचल प्रदेश घाटे वाले टमाटर उत्पादन वाले राज्य हैं यहां उत्पादन अधिक और खपत कम होने से यहां से देश में सभी जगह बहुतायत से टमाटर भेजे जाते हैं। इन दिनों शादी विवाह का जोर है जहां बड़े स्तर पर खाना बनने से टमाटर की मांग अधिक हो रही है और इन आयोजकों को महंगी दर पर ही टमाटर खरीदने पढ़ रहे हैं। टमाटर के दामों में तेजी का असर होटल के खाने पर भी दिखाई दे रहा है जहां दाल के तड़के और सलाद की प्लेट से टमाटर गायब है।