6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

टॉपर्स बोले: बोर्ड परीक्षा में समय प्रबन्धन जरुरी, अच्छे नंबर के लिए एकाग्रता के साथ पढ़े

- तनाव कम करने के लिए गाने सुने, मेडिटेशन करें
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

झालावाड़

•

image

Hari Singh Gujar

•

Updated: 10 Feb 2025, 10:54 AM IST

- तनाव कम करने के लिए गाने सुने, मेडिटेशन करें

झालावाड़.सीबीएसई बार्ड परीक्षा 5 दिन बाद शुरू होने वाली है। ऐसे में सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में 10वीं व 12वीं कक्षा में टॉप करने वाले विद्यार्थियों ने अपने अनुभव राजस्थान पत्रिका के साथ शेयर किए। विद्यार्थियों का कहना है कि बोर्ड परीक्षा के लिए एनसीईआरटी से बेहतर कुछ भी नहीं है। विद्यार्थियों का कहना है कि मैथ्स और साइंस विषय के लिए एनसीईआरटी किताबें ही पढ़ें। वहीं सोशल साइंस और लैंग्वेज विषय के लिए टीचर्स के नोट्स और एनसीआरटी की बुक ही पर्याप्त हैं। हर चैप्टर को दो-दो बार इससे रीडिंग कॉन्सेप्ट क्लियर होता है। पिछले सालों के पेपर हल करें- टॉपर्स ने बताया कि पिछले सालों के प्रश्न पत्र हल करें। सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट पर सैंपल पेपर और पिछले साल के प्रश्न पत्र अपलोड कर दिया जाता है। छात्र यहां से इसे डाउनलोड कर सकते हैं। विद्यार्थियों ने बताया कि लगातार एक साथ दो टफ विषय नहीं पढ़े, जैसे 3 घंटे मैथ्स की पढ़ाई की तो एक घंटे अंग्रेजी या हिंदी की पढ़ाई करें।

ऐसे करी पढ़ाई तो आए अच्छे अंक पुराने पेपर हल करें-

01 मैंने 10 वीं कक्षा में एनसीआरटी की बुक्स ही 5-6 घंटे नियमित रूप से पढ़ी है। कहीं भी कोचिंग नहीं गया। सेल्फ तैयारी की। हां ये जरुर है कि कभी कोई दिक्कत आती तो पापा के मित्र अनिल अंकल से जरुर पूछता था। बोर्ड परीक्षा भी सामान्य परीक्षाओं की तरह है। अपनी तैयारी पूरी रखेंजो अभी 10वीं की परीक्षा देंगे उनसे मेरा कहना है कि एनसीआरटी की बुक्स से ही तैयारी करें। पुरानी पेपर अधिक से अधिक हल करें। तो बोर्ड के पेपर भी अच्छे होंगे।

सजल गुप्ता,झालावाड़ 10वीं कक्षा 98.4 प्रतिशत।

02.मैंने 10वीं कक्षा में जो भी गुरूजी स्कूल में पढ़ाते थे, उसे में घर पर अच्छे से पढ़कर याद करता था। मैं एक गोल फिक्स कर लेता था, कि आज मुझे ये चैप्टर पूरा करना है, फिर चाहे 4 घंटे लगो या 5। मैंने बोर्ड के पूर्व सालों के पेपर ज्यादा से ज्यादा सोल्व किए। इससे परीक्षा की तरह टाइम मैंनजमेंट व कितना लिख पा रहे आदि का पता चल जाता है। तनाव मुक्त रहने के लिए हर संडे को क्रिकेट खेलता व गाने भी सुनता था।

शिवांश गुप्ता, 10वीं बोर्ड 95.8 प्रतिशत।

03. अपने आप पर भरोसा रखे मैंने

स्कूल व कोचिंग के अलावा प्रतिदिन 4-5 घंटे की पढ़ाई की, लेकिन वो पूरी तरह से मन लगाकर की। पूरे साल पढ़ाई करने से परीक्षा के दिनों में किसी तरह का डर नहीं लगता है। अब पेपर में बहुत कम समय है। ऐसे में नया नहीं पढ़े जो पढ़ रखा है उसी का रिवीजन करें। आत्मविश्वास रखे अपने आप पर कि मैंने जो पढ़ा, उसे में अच्छे से कर पाऊंगा। बोर्ड के पूर्व सालों के पेपर सोल्व करें। अच्छे स्कोर के लिए महत्वूपर्ण चीज को अंडरलाइन करें। प्वाइंट बनाकर लिखे।

कुशाग्र कटारिया, 12वीं मैथ, 94.6 प्रतिशत

परीक्षा में टाइममैनेजमेंट जरूरी

04.मैंने पूरे साल 2-3 घंटे ही पढ़ाई की। लेकिन जनवरी से पूरी तरह से 7-8 घंटे नियमित रूप से स्कूल के अलावा घर पर पढ़ाई की।परीक्षा का डर तभी दूर होगा जब आप पूरे साल सेलेबस के अनुसार पढ़ाई करेंगे। अब हार्डवर्क का समय नहीं है, स्मार्ट वर्क के साथ मॉडल पेपर सोल्व करें। तरोताजा रहने के लिए मेडिटेशन करें। हैल्दी खाना खाएं। बोर्ड पेपर को तीन पार्ट में विभाजित करते हुए तीन घंटे में पूरा पेपर हल करने का अभ्यास करें।

पलक माधवानी, 12वीं कॉमर्स, 94.6 प्रतिशत