8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मंदिरों से छत्र व मुकुट चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार

  -चामुण्डा माता मंदिर से चोरी जेवर व मुकुट बरामद, आरोपी पुलिस गिरफ्त में
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

झालावाड़

•

image

Hari Singh Gujar

•

Updated: 1 Mar 2021, 9:26 PM IST

Vicious thief arrested for stealing umbrellas and crowns from temples

मंदिरों से छत्र व मुकुट चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार

झालावाड़.कोतवाली पुलिस ने सोमवार को धार्मिक स्थलों से चोरी करने वाले शातिर चोर को गिरफ्तार करने में सफलता हांसिल की है।
जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. किरण कंग सिद्धू ने बताया कि जिले में शहर के खण्डिया स्थित चामुंडा माता मंदिर से करीब 2 माह पूर्व हुई चोरी की वारदात का खुलासा कर एक अन्र्तराज्यीज शातिर चोर को गिरफ्तार कर मंदिर से चुराए गए चांदी के छत्र, चांदी का मुकट व कुंडल वजन करीब 700 ग्राम बरामद किए।सिद्धू ने बताया कि झालावाड़ शहर में बढती जा रही चोरी की वारदातें पुलिस के लिए चिंता का विषय है, इन वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए राजेश यादव अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक व अमित कुमार सहायक पुलिस अधीक्षक के सुपरविजन विशेष अभियान चला रखा है। आसूचना के आधार पर खण्डिया स्थित चामुण्डा माता मंदिर से करीब 2 माह पूर्व चोरी के अभियुक्त के बारे में जानकारी प्राप्त होने पर थाना कोतवाली टीम द्वारा चोरी के अभियुक्त राजेन्द्र सिंह से गहनता से अनुसंधान किया गया जिसने रात्रि के समय चामुण्डा माता मंदिर के चेनल का ताला तोडकर माता जी के श्रृंगार के चांदी के आभूषण चुराने की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया मुलजिम राजेन्द्र की सूचना पर चोरी किया हुआ चांदी का मुकट व चांदी के 2 कुंडल कुल वजन 162 ग्राम बरामद किए व अभियुक्त द्वारा 22 हजार रूपए में बेचे गए चांदी के छत्र चोरी का सामान खरीदने वाले अभियुक्त सूर्यप्रकाश निवासी झालरापाटन की दुकान से 8 चांदी के छत्र वजन करीब 537 ग्राम बरामद किए। प्रकरण में अनुसधांन जारी है। थाना क्षेत्र में हुई अन्य चोरीयों के बारे में पूछताछ की जा रही है। कोतवाली टीम द्वारा माह फरवरी में 7 वीं चोरी की वारदात का खुलासा किया।चोरी का आरोपी राजेन्द्र सिंह उर्फ राजू जाति राजपूत उम्र 40 साल निवासी धानोदा थाना असनावर को पुलिस रिमांड पर लिया गया है। आरोपी ने पूछताछ में उसने २०१६ में भी नकबजनी, असनावर मंदिर में चोरी, छीपाबड़ौद सहित कई चोरियां कर चुका है। वहीं पुलिस ने चोरी के सामन खरीदने वाले सूर्य प्रकाश सोनी उम्र 53 साल निवासी पुरानी तहसील गली झालरापाटन को भी गिरफ्तार कर लिया है।

नशे का आदि है आरोपी-
अभियुक्त राजेन्द्र सिंह उर्फ राजू शातिर स्मैकची प्रवृत्ति का अपराधी है, जो नशे की पूर्ति करने के लिए धार्मिक स्थलों की रैकी कर रात्रि के समय धार्मिक स्थलो से सोने चांदी के आभूषणो व दानपेटी चुराने की वारदातो को अंजाम देता है,चोरी किये हुये सामान को बेचकर अपने शौक पूरे करता है। आरोपी ने असनावर थाना क्षेत्र के खाण्डया मिल में सप्ताह भर पहले मंदिर की दान पेटी तोडकर चोरी,थाना छीपाबडोद जिला बारां क्षेत्र में स्थित धार्मिक स्थल कालाजी-गौराजी मंदिर से चोरी की वारदात करना बताया है।
इन्होंने की कार्रवाई-
थानाधिकारी बलबीर सिंह,दामोदर प्रसाद एएसआई, राजेश स्वामी कांस्टेबल, रामरतन,श्यामलाल,चन्द्रशेखर, रवि सेन, जयंत, राहुल, नरेन्द्र आदि थे।